चार लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने स्वयं भी कर ली आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद की गंगोलीहाट तहसील के बुरसुम गांव में पत्नी, ताई, बहन व भाभी की हत्या करने के आरोपी ने दिल दहला देने वाले कांड को अंजाम देने के बाद अब खुद भी आत्महत्या कर ली। इसका खुलासा हो गया है। खबर आ रही है कि आरोपी का शव रामगंगा किनारे पेड़ से लटका हुआ मिला है। 

ज्ञात हो कि हत्यारोपी की तलाश में काफी संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई थी। ड्रोन से भी उसकी खोजबीन की जा रही थी। गंगोलीहाट के थानाध्यक्ष मंगल सिंह नेगी ने संतोष राम के शव मिलने की पुष्टि की है। गौरतलब है कि बुरसम गांव के चंतोला तोक निवासी संतोष कुमार ने 12 मई की सुबह दुपट्टे से गला घोंट पत्नी चंद्रकला को मार दिया था। उसके बाद बड़ियाठ से काटकर पड़ोस में रहने वाली ताई हेमंती देवी, चचेरी भाभी रमा देवी, मायके में आई चचेरी बहन माया देवी की हत्या कर दी थी। चार हत्याएं करने के बाद से वह फरार हो गया। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश करने में जुट गई थी। पुलिस हत्यारोपी के आत्महत्या करने की आशंका के नजरिए से भी तलाशी अभियान में जुटी हुई थी। अंदाजा लगाया जा रहा था कि घटना को अंजाम देने के बाद वह खुद भी आत्महत्या कर सकता है। अपनी सौतेली मां हेमंती देवी, पत्नी रमा देवी और बहन माया देवी की हत्या होने से प्रकाश राम भयभीत और गहरे सदमे में है। आरोपी से बचने के लिए प्रकाश रविवार को अपनी मां बसंती देवी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल कोठेरा गांव चला गया था। बताया जाता है कि एक साल पहले भी आरोपी संतोष ने उसके साथ मारपीट की थी। तब भी वह खौफ के कारण पत्नी और बच्चों के साथ दो माह तक ससुराल में रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news pithoragarh news the dead body was found hanging from the tree Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More