देहरादून निवासी युवक को म्यांमार में बंधक बनाने के मामले का मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने एजेंट के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

ऋषिकेश। देहरादून के रायवाला निवासी विधान गौतम को म्यांमार में बंधक बनाने के मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। सीएम के निर्देश पर पुलिस ने गुरुवार को गुजरात के एक एजेंट के खिलाफ अपहरण समेत सीआरपीसी की 10 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधान समेत 70 भारतीयों को छुड़ाने के लिए पुलिस ने विदेश मंत्रालय और आईबी समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों से समन्वय स्थपित कर प्रयास शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

 

रायवाला पुलिस के मुताबिक पांच जून को जिया गौतम निवासी प्रतीतनगर, रायवाला ने शिकायत देकर बताया कि आईटी सेक्टर में काम करने वाले भाई विधान गौतम 2024 में दुबई गया था। वहां सात भारतीय के साथ इसी साल वह वापस भी लौट आया। 24 मई को गुजरात निवासी एजेंट जय जोशी ने भाई विधान गौतम को वीडियो कॉल किया। भाई विधान और अन्य सात दोस्तों को थाईलैंड की बड़ी आईटी कंपनी में जॉब के साथ अच्छी सैलरी का ऑफर दिया। वीडियो कॉल से सभी का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया। उन्हें थाईलैंड स्थित बैंकॉक की आईटी कंपनी में सलेक्शन होने की जानकारी दी। भारत से बैंकॉक जाने का खर्च व सुविधाएं भी कंपनी की तरफ होने की बात कही। 21 मई को एजेंट जय जोशी भाई विधान व साथी अन्य सात भारतीय कों लेकर दिल्ली से बैंकाक पहुंचा, जिसके बाद विधान से संपर्क नहीं हो पाया। आरोप है कि एजेंट जय जोशी ने गुमराह करते हुए विधान को अच्छी जॉब में व्यस्तता होने की बात कही। इसी बीच विधान ने पिता के व्हाट्सएप नंबर पर कॉल कर बताया कि जय जोशी ने धोखाधड़ी कर बैंकॉक एयरपोर्ट से बंदूक की नोंक पर उन्हें अगवा किया। म्यांमार बार्डर क्रॉस कराने के बाद सभी को बंधक बना लिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the Chief Minister took cognizance of the case of Dehradun resident youth being held hostage in Myanmar Dehradun resident youth is being held hostage in Myanmar police registered a case against the agent rishikesh news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More