धामी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने बहुउद्देशीय शिविर के साथ ही वृहद रोजगार मेला, चिकित्सा कैम्प एवं टूल किट वितरण का होगा आयोजन

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन व वृहद रोजगार मेला, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को किट वितरण, चिकित्सा कैम्प सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी, उनके लाभ की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में आवश्यक तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों के साथ हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में बैठक कर कार्यक्रम को दिव्य एवं भव्य रूप से संपन्न कराए जाने के सम्बन्ध में विचार विमर्श करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 
 
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आम जनसहभागिता के साथ संपन्न कराना है। बैठक में जानकारी देते हुए आयुक्त ने बताया कि उक्त दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के कैम्प लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने संबंधितों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि शिविर में सेवा योजन विभाग द्वारारोजगार मेले का आयोजन, श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर सहित विभिन्न विभागों के शिविर लगाएं जाएंगे, साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर उक्त कार्यक्रम में जिले में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। आयुक्त ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं टेंट व्यवस्था स्टाल निर्माण, पेयजल व्यवस्था, विद्युत, भोजन आदि सभी व्यवस्था ससमय पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारीयों को दिए।
 
इस दौरान बैठक में दर्जा राज्य मंत्री डा अनिल कुमार डब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय, अपर जिला अधिकारी पी आर चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा, आरटीओ गुरदेव सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a massive employment fair along with multipurpose camp Haldwani news medical camp and tool kit distribution will be organized On completion of three years of Dhami government uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More