आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, कार सवार एक की मौत दो गम्भीर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती किया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार (आज) देर शाम की है। जब गडेरा गांव से कपकोट की तरफ आ रही आल्टो कार कुछ ही दूरी में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे वाहन में सवार गडेरा गांव निवासी 52 वर्षीय खीम राम पुत्र गुमान राम की मौत हो गई है, जबकि चालक 38 वर्षीय रमेश राम पुत्र गंगा राम और 35 वर्षीय प्रवीण सिंह पुत्र गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के शव को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाने के साथ ही घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

प्रभारी एसओ विवेक भट्ट ने बताया कि घायलों को रेस्क्यू करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती कराने के बाद गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bageshwar news two serious Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More