किसानों की भारी भीड़ के बीच राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। लक्सर क्षेत्र में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार गरीब की रोटी तिजोरी में बंद करना चाहती है। टिकैत ने चेतावनी दी कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा आई तो हिंदू-मुस्लिम को बांटकर राजनीति की। उत्तराखंड में आकर पहाड़वाद और मैदान में बांटा। इनसे सावधान रहना। आगामी विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। भाजपा वाले आएंगे आपके पास तो इनसे पूछना कि गन्ने और धान की फसल के रेट क्यों नहीं बढ़े। केंद्र सरकार ने रेल बेच दी, फैक्टरी बेच दी, आधा देश बेच दिया और आधा बेचने की तैयारी है। काले कानूनों से सरकार अनाज को गोदाम में बंद कर इंसान की भूख की कीमत तय कर रही है। भाजपा के सात साल के राज में 14 करोड़ नौकरियां चली गईं। भाजपा वाले आएंगे तो पूछना कि गन्ने और धान की फसल के रेट क्यों नहीं बढ़े। इन पर वोट से चोट करोगे, तभी आपकी बात सुनेंगे। जैसी दवाई इन्हें बंगाल की जनता ने दी, चुनाव में उत्तराखंड की ऐसी जड़ी-बूटी देना, जिससे भाजपा का इलाज हो जाए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/22/sankalp-yatra-was-warmly-welcomed-with-nukkad-sabha/

बुधवार को लक्सर शुगर मिल परिसर में आयोजित किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने दोपहर एक बजे पहुंचने का एलान किया था, लेकिन आयोजकों ने 11 बजे राकेश टिकैत के आने की जानकारी दी। दोपहर 12 बजे तक पूरा पांडाल किसानों से भर गया। राकेश टिकैत सवा तीन बजे मंच पहुंचे। कुछ ही देर में उन्होंने माइक संभाला और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा लोगों को जाति, धर्म और क्षेत्रवाद में बांटने का काम करती है। भाजपा ने वादा किया था कि साल में दो करोड़ रोजगार देंगे। सरकार को सात साल हो गए, 14 करोड़ नौकरियां चली गईं। सरकार की नीति है कि अनाज को गोदामों में बंद कर इंसान की भूख की कीमत तय करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

इस दौरान महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। खुफिया विभाग भी दिनभर सक्रिय रहा और भीड़ का आंकड़ा जुटाता रहा। बुधवार सुबह कोतवाली परिसर में सीओ बीएस चौहान ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। महापंचायत स्थल के समीप भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Rakesh Tikait targeted the central government in kisan panchayat rurki news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More