उत्तराखंड में निवेश को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने दी सीएम धामी को सुपर शाबासी  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। उत्तराखंड में शनिवार को रुद्रपुर में आयोजित निवेश उत्सव कार्यक्रम में औद्योगिक निवेश को लेकर चल रहे प्रयासों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी टीम को एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की ग्राउंडिंग के लिए खुलकर बधाई दी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “पहाड़ी राज्यों में निवेश लाना आसान नहीं होता, यह पहाड़ चढ़ने जैसा कठिन कार्य होता है।लेकिन सीएम धामी ने परिकल्पनाओं को तोड़कर दिखा दिया है कि इच्छाशक्ति, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व से हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।” गृह मंत्री ने धामी सरकार की नीतियों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि एक लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतारना महज आंकड़ा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्रशासनिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश में 81 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री को कभी “भाई” तो कभी “लोकप्रिय और यशस्वी मुख्यमंत्री” कहकर संबोधित किया और उनकी नीतिगत सोच, पर्यावरण-संतुलित औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के प्रयासों की विशेष सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

इस दौरान गृह मंत्री ने कहा कि “मैं उत्तराखंड की जनता की ओर से सीएम पुष्कर सिंह धामी और उनकी टीम को बधाई देना चाहता हूं कि आज एक लाख करोड़ का निवेश जमीनी सच्चाई बन चुका है। धामी जी ने पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन साधा है। उनकी नीतियों में पारदर्शिता, क्रियान्वयन में तीव्रता और दृष्टि में दूरदर्शिता है। पर्वतीय राज्य में निवेश लाना कठिन होता है लेकिन धामी सरकार ने यह कर दिखाया। यह सच्चा पराक्रम है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

कार्यक्रम में यह भी स्पष्ट हुआ कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के बीच बेहतरीन तालमेल का भी निवेश की सफलता में बड़ा योगदान रहा। सीएम धामी ने लगातार दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्रियों और पीएम से मुलाकातें कीं, जिससे केंद्र की मदद से उत्तराखंड को निवेश माहौल देने में बड़ी सफलता मिली।

गृह मंत्री की यह सार्वजनिक स्वीकारोक्ति और सराहना, आने वाले समय में प्रदेश को नई आर्थिक ऊंचाईयों पर पहुंचाने की उम्मीद को और मजबूत करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Amit Shah gave super praise to CM Dhami for investment in Uttarakhand Uttarakhand News Home Minister Amit Shah gave super praise to CM Dhami Investment Program in Uttarakhand rudrapur news udham singh nagar news उत्तराखंड में निवेश कार्यक्रम उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज गृह मंत्री अमित शाह ने दी सीएम धामी को सुपर शाबासी रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More