मां द्वारा नौकारी पर जाने को कहने से नाराज बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला माँ को, पुलिस ने किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नई टिहरी। यहां चंबा थाना क्षेत्र में मां की डंडे से पीटकर हत्या के आरोपी बेटे को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बीते दिन पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। चंबा थानाध्यक्ष एलएस बुटोला ने बताया कि बीती शुक्रवार शाम को चंबा के स्वाडी गांव निवासी रविन्द्र दत्त ने चंबा थाने में आकर सूचना दी थी उनके बेटे आकाश ने उनकी पत्नी कमलेश देवी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

टिहरी एसएसपी नवनीत भुल्लर और एएसपी जेआर जोशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुये चंबा थानाध्यक्ष को तत्काल पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिये। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने हत्यारोपी आकाश (23) पुत्र रविन्द्र दत्त निवासी ग्राम स्वाडी को शुक्रवार की रात गांव के पास सड़क से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्त आकाश ने बताया कि उसकी मां बार-बार उसे नौकारी पर जाने के लिये कहती थी, जिस कारण घर में हमेशा उसका अपनी मां से झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार की सुबह भी मां ने उसे नौकारी पर जाने के लिए कहा, इसी बात को लेकर दोनों का आपस में झगड़ा बढ़ गया,और हाथापाई शुरू हो गई। गुस्से में आकर आकाश ने कमरे के दरवाजे के पीछे रखे डंडे से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी आकाश की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त डंडे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में अरविंद रतूड़ी, राजेश वर्मा, मदन, राजेश, पुष्पेंद्र और गीता आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Angered by his mother asking him to go to work New tehari police arrests him the son beats his mother to death Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More