पानी को लेकर गुस्साई महिलाओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

हल्द्वानी। पानी को लेकर मचे हा-हाकार के बाद अब गुस्साई बनभूलपुरा क्षेत्र की महिलाएं गुरूवार (आज) सड़क पर उतर आई और सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर सड़क से हटाया।

 

 

 

बनभूलपुरा क्षेत्र की महिलाएं गुरूवार को शकीला और नाजरा बेगम के नेतृत्व में शनि बाजार-नवीन मंडी बाईपास में उतर आई। उन्होंने पानी की समस्या पर जमकर आक्रोश जताया और बुग्गी लगाकर बंद कर दिया। उनका कहना है कि लगभग एक माह से बड़ी रोड इंदिरानगर क्षेत्र में पानी नही आ रहा है, जिसमें उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा यदि उनकी पानी की समस्या का समाधान नही हुआ, तो वह जल संस्थान पर भी जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे। कहा कि सब्र का बांध टूटता जा रहा है और अब बेतहाशा पड़ रही गर्मी में विभाग की ओर से पानी की वैलल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। पानी को लेकर मोहल्ले में सर फुटव्वल तक की नौबत आ जा रही है और अधिकारी कान में रुई ठूंस कर बैठे हैं। लोगों ने कहा कि विभागीय कर्मचारी लंबे समय से आश्वासन दे रहे हैं, पर हकीकत में अभी तक समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा सका है। इधर पुलिस ने महिलाओं को समझाबुझाकर रोड को सुचारू रूप के चलवाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम समाचार : 9 जिलों में भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर का खतरा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Angry women protested by blocking the road regarding water Haldwani news Road jam demonstration Road jam for water uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में सजा काव्य का रंगमंच, बाल कवियों ने बांधा समां   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता     हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में काव्य कुम्भ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना से […]

Read More