जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के निर्देश पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष तथा युवा व्यापारी मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि नवमनोनीत कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में महानगर अध्यक्ष और महामंत्री संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे तथा सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे। एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद महानगर कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे।
नवमनोनीत पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल, चंद्रशेखर पंत, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, नवनीत राणा, रूपेंद्र नागर, मदन फर्त्याल, हितेंद्र भसीन, पंकज कंसल, लाला जायसवाल, मुरली मुलानी और पवन जोशी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी।
इसके अलावा युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, महामंत्री शिव कपूर, कोषाध्यक्ष पवन वर्मा, कुसुम दिगारी, शांति जीना, उर्वशी बोरा, विनीता शर्मा, रेनू टंडन, ग्रामीण अध्यक्ष भास्कर त्रिपाठी और महामंत्री दीपक गुर्रानी सहित अनेक व्यापारियों ने भी दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
नवमनोनीत महानगर अध्यक्ष कैलाश जोशी और महामंत्री मधुकर बनोला ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और व्यापारिक एकता को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।