रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों और साक्ष्यों की गहनता से जांच करेगी। वहीं, मंत्री के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार रात देहरादून की कैंट कोतवाली में शिकायत देकर पति पर प्रताड़ित करने, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें एक कंपनी के निदेशक पद से हटाने और एक अन्य महिला के साथ मिलकर हत्या का षड्यंत्र रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे,शिकायत में उन्होंने पति के पहले से विवाहित होने और विवाहेत्तर संबंध होने की बात भी कही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

एसआईटी प्रभारी एसपी देहात जया बलोनी ने बताया कि टीम प्रकरण से जुड़ी सभी जानकारियां जुटाने के साथ साक्ष्य एकत्र कर रही है। मंत्री का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा, वायरल ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि उसकी सत्यता से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मंत्री की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 सदस्यीय एसआईटी गठित कर उसे निष्पक्ष और गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व वाली टीम में सीओ सहसपुर अनुज कुमार, शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट, एसओजी सिटी प्रभारी संदीप कुमार, महिला उप निरीक्षक विवयत्ता चौहान, उप निरीक्षक कमलेश गौड़, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल किरन कुमार तथा कांस्टेबल अजय और संजीत कुमार शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्तूबर […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More