पुरानी रंजिश में खूनी खेल : घर पर पथराव-फायरिंग के बाद युवक की गोली मारकर हत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम सिद्धा नवदिया में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात करीब 10 बजे हमलावरों ने सतनाम सिंह (35)के घर पर धावा बोलते हुए पथराव व फायरिंग की। आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर जमकर गोलियां चलाईं। इसके बाद खेत से लौट रहे सतनाम सिंह को घेरकर सीने में गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सिद्धा नवदिया निवासी कुलदीप सिंह का चार दिन पहले दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हुआ था। इस दौरान कुलदीप को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। विवाद के समय सतनाम सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर दूसरा पक्ष उनसे रंजिश रखने लगा था।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10 बजे दूसरे पक्ष के लोग सतनाम सिंह के घर पहुंचे और पथराव करने के साथ फायरिंग शुरू कर दी। इससे घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय सतनाम सिंह खेत में मूंगफली की कटी फसल देखने गए हुए थे।

इसी दौरान घर में मौजूद सतनाम सिंह का पुत्र प्रिंस फायरिंग का वीडियो बनाने के लिए छत पर पहुंच गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। प्रिंस ने हमलावरों की फायरिंग का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए वहां से फरार होने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या भ्रूण हत्या मानवता के लिए क़लंक - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

बताया जा रहा है घर से लौटते समय हमलावरों का सामना खेत से आ रहे सतनाम सिंह से हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और गोली चला दी। गोली सतनाम सिंह के सीने में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े।

परिजन आनन-फानन में उन्हें उप जिला चिकित्सालय सितारगंज ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया गया। रुद्रपुर पहुंचने पर चिकित्सकों ने देर रात सतनाम सिंह को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

घटना की सूचना मिलने पर नानकमत्ता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया। रविवार सुबह पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर कथित तौर पर सतनाम सिंह के छोटेभाई कुलदीपसिंह को निशाना बनाने के इरादे से आए थे, लेकिन सतनाम के सामने आने पर उन्हें गोली मार दी गई।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने नानकमत्ता पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूर्व में विवाद और धमकी को लेकर शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने उस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की। परिजनों का आरोप है कि समय रहते कार्रवाई होती तो शायद इस वारदात को रोका जा सकता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bloody encounter stemming from an old feud: Man shot dead following stone-pelting and gunfire at his home; Uttarakhand News crime news Devbhoomi News Hindi News Khabar Sach Hai riport . Man shot dead.  उत्तराखण्ड न्यूज murder news nanakmatta news News from the hills News From the Pahad Old Feud Stone-pelting and gunfire at home udham singh nagar news उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज घर पर पथराव-फायरिंग नानकमत्ता न्यूज पुरानी रंजिश मर्डर न्यूज युवक की गोली मारकर हत्या

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More