शैमफोर्ड स्कूल में मनाया गया वार्षिक खेल दिवस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में रविवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट द्वारा मशाल जलाकर वार्षिक खेल समारोह की विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रारंभ करने के साथ ही प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने विद्यालय की वार्षिक खेल रिपोर्ट पेश की। उन्होंने छात्र-छात्राओं की वर्षभर की खेल उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। स्कूल के छात्रों ने मार्च पास्ट, बैंड डिस्प्ले, मास पीटी, ट्रैक इवेंट्स, ऐरोबिक्स की प्रस्तुति दी। विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्रों ने 100 मीटर, 200 मीटर, रिले रेस, बाधा दौड़, बनाना रेस आदि खेलों में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्री-प्राइमरी वर्ग के लिए आयोजित बनाना रेस में जय उपाध्याय ने प्रथम, श्लोक गोस्वामी द्वितीय तथा कृष्णा मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं के लिए आयोजित हर्डल रेस में वेदिका पालीवाल प्रथम, अश्मिका द्वितीय तथा पल्लवी पांडे तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में गरिमा चौहान प्रथम, भाविका रावत द्वितीय तथा गरिमा फरत्याल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अभय प्रथम, प्रणव द्वितीय तथा रवींद्र तृतीय स्थान पर रहे। वालीबॉल बालक एवं बालिका वर्ग में ब्लू हाउस विजेता रहा। कबड्डी बालक वर्ग में ग्रीन हाउस विजेता रहा। जूनियर फुटबॉल में रेड हाउस तथा सीनियर फुटबॉल में ब्लू हाउस विजेता रहा।  शैम रेड हाउस ने सभी खेलों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिभावकों के लिए भी लेमन रेस, सैक रेस आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने छात्रों को बताया कि खेल शारीरिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। मेडल मिलना या न मिलना महत्व नहीं रखता, बल्कि खेलते वक्त विभिन्न प्रकार के अनुभवों का अनुभव भी होता है, जो हमें जीवन पर्यन्त काम आता है। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमें फिट रहने, सक्रिय रहने, अनुशासन, आत्मविश्वास के साथ ही टीम भावना पैदा करने में मदद करते है। उन्होंने सभी छात्रों को ईमानदार, अनुशासित और समय का पाबंद रहने के लिए प्रेरित किया। 

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

कार्यक्रम में चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, एशोसिएट डायरेक्टर किशोर गहतोड़ी, विनोद खोलिया, ललित मोहन बिष्ट, सुनील बिष्ट एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Annual Sports Day celebrated in Shamford School Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More