चर्चा में रहें डॉ यशपाल सिंह नेगी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। पर्यटन विभाग और आईएचएम में चर्चा का विषय बने तत्कालीन निदेशक/प्राचार्य डॉ. यशपाल सिंह नेगी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे में भी उन्हें फर्जीवाड़े से नियुक्ति पाने को लेकर आरोपी बनाया गया है। मुकदमा स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की तरफ से दर्ज कराया गया है, जबकि पूर्व का मुकदमा पर्यटन विभाग की तरफ से दर्ज है।
 
 
इंस्पेक्टर कैंट गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि आईएचएम गढ़ी कैंट के प्राचार्य डा. जगदीप खन्ना ने तहरीर दी। जिसमें कहा कि डा.यशपाल सिंह नेगी ने आईएचएम देहरादून और एसआईएचएम रामनगर के प्रधानाचार्य के पद के लिए दो जून 2023 और चार अगस्त 2023 में विज्ञप्ति के अंतर्गत आवेदन किया। आईएचएम देहरादून और एसआईएचएम रामनगर की स्क्रीनिंग कमेटी ने उनके दस्तावेजों में जांच में गड़बड़ियां पकड़ीं। पाया कि एसआईएचएम नई टिहरी के कार्यालय आदेश संख्या 3711 दिनांक 27 जनवरी 2016 के तहत उनको निदेशक/ प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उन्होंने आवेदन में यह घोषणा की कि वह आठ सितंबर 2015 से आईएचएम देहरादून और एसआईएचएम रामनगर में प्रधानाचार्य पद के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि तक निदेशक/प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। आरोप है कि आवेदन में यह घोषणा गलत थी। इसके अलावा नेगी पर सेंटर फार माउंटेन टूरिज्म एंड हास्पिटालिटी स्टडीज श्रीनगर गढ़वाल में प्रवक्ता पद नियुक्ति समय में भी फर्जीवाड़ा का आरोप है। सचिव पर्यटन के आदेश पर उनके खिलाफ यह केस दर्ज कराया गया है। इससे कुछ दिन पहले पर्यटन विभाग ने फर्जी नियुक्ति मामले में कुछ इस तरह का केस उनके खिलाफ दर्ज कराया।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, कई सड़के बंद तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ा 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Be in discussion Another case registered against Dr. Yashpal Singh Negi dehradun news Former Director/Principal Dr. Yashpal Singh Negi IHM Dehradun Tourism Department uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More