देह व्यापार में लिप्त पति पत्नी समेत चार लोगों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत रुद्रपुर में
देह व्यापार के धंधे में लिप्त पति पत्नी समेत चार लोगों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से मिले चार मोबाइल पर लोगों को व्हाटसएप चैट में युवतियों की फोटो भेजकर रुपये की मांग करने की पुष्टि हुई है।

शनिवार रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्य महिला कांस्टेबल ममता मेहरा, रेखा टम्टा, कांस्टेबल नारायण दत्त और भूपेंद्र सिंह के साथ ही एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स के कांस्टेबल आसिफ हुसैन और विनोद कन्याल के साथ गश्त पर थे। इसी बीच सूचना मिली कि आवास विकास से जनता इंटर कालेज की ओर दो युवक और दो युवतियां गई है, जाे देह व्यापार का धंधा करती हैं। इस पर टीम जनता इंटर कालेज के पास पहुंच गई। जहां पर दो युवक और दो युवतियां मोबाइल पर लगे हुए थे। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जवाहर पार्क खानपुर, दक्षिण दिल्ली और हाल आवास विकास निवासी विप्लव पुत्र यूसुफ खान, मोतीपुर, बुक्सौरा, दिनेशपुर और हाल आवास विकास निवासी सुकुमार सरकार पुत्र मनेंद्र सरकार तथा प्रिया निवासी किच्छा और जवाहर पार्क, खानपुर, दक्षिणी दिल्ली और हाल आवास विकास निवासी राखी बेगम उर्फ लवली पत्नी विप्लव खान बताया। चारों के मोबाइल की जांच करने पर अलग अलग लोगों से की गई वाट्सएप चैट में युवतियों की फोटो भेजकर पैसों की मांग किए जाने की पुष्टि हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि युवतियों की भेज एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट प्रभारी बसंती आर्या ने बताया कि पूछताछ में विप्लव ने बताया कि वह अपनी पत्नी राखी बेगम और सुकुमार के साथ ही प्रिया के साथ मिलकर देह व्यापार का धंधा करते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More