एंटी ह्यूमन टैफिकिंग एवं पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़कर युवक व होटल मालिक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। एंटी ह्यूमन टैफिकिंग यूनिट व पुलिस द्वारा रानीखेत रोड स्थित गर्जिया क्षेत्र के एक होटल में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक व युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के साथ ही होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एंटी ह्यूमन टैफिकिंग यूनिट व पुलिस को रानीखेत रोड के होटल के भीतर एक युवक व युवती के होने की जानकारी पर पुलिस टीम ने कमरा खुलवाया तो एक युवक व युवती आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। कमरे के भीतर ही आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। युवक व युवती पुलिस टीम को पूछताछ में कोई संतोषकजनक जवाब नहीं दे पाए। होटल स्वामी शेखर चंद्र मासीवाल पुत्र विशंभर दत्त ठहरने वाले लोगों का कोई आईडी व पंजीकरण करने का रजिस्टर भी नहीं दिखा पाया। होटल में अनियमितता मिलने पर पुलिस कमरे में पकड़े गए आरोपित युवक थाना रामनगर के ग्राम धर्मपुर औलिया निवासी परविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, युवती व होटल मालिक शेखर चंद्र मासीवाल को कोतवाली ले आई। टीम ने दोनों आरोपितों से पूछताछ की। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि होटल मालिक देह व्यापार कराता था। युवती की काउंसलिंग कर उसके स्वजन के सुपुर्द किया गया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anti human trafficking and police busted the unethical sex trade and arrested the youth and the hotel owner arrested the youth and the hotel owner ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More