एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने अंतर राजीय जिस्मफरोशी रैकेट का पर्दाफाश कर तीन महिलाओं सहित छह लोगों को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने अंतर राजीय जिस्मफरोशी रैकेट का खुलासा किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार एण्टीह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को बीती 14 मई को सूचना मिली कि बंगाल में सरकारी कार्य में बाधा और नाबालिग का अपहरणकर्ता की लोकेशन रेलवे स्टेशन हल्द्वानी की है। जिसके बाद निरीक्षक ललिता पाण्डेय अपनी फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची और पीड़िता किशोरी को अभियुक्त बंगाल निवासी रज्जक पाइक के कब्जे से सकुशल रेस्क्यू किया। जानकारियाँ जुटाने और मकान मालिक से पूछताछ पर पता चला कि मकान मालिक और उसके पुत्र समेत 7-8 लोगों द्वारा पुलिस टीम के साथ मारपीट की गयी थी और अभियुक्त को छुडाने की कोशिश की गई। पंद्रह मई को 248/147/186/212/225/332/353/504/341/342 भा.द.वि.का अभियोग पंजीकृत कर मकान मालिक आसिम रजा और उसके बेटे अशद रजा और हसन रजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशों पर पुलिस टीम ने पूछताछ की और मालूम हुआ कि रज्जक द्वारा नाबालिग और अजमीरा को तानिया के पास बंगाल से नौकरी के नाम पर हल्द्वानी लाया गया है। जानकारी मिली कि तानिया, बरामद किशोरी से जिस्मफरोशी का धन्धा करा रही है। तानिया उसे हल्द्वानी के मल्लिका होटल में रज्जक पाईक के साथ भेजती थी। होटल में अलग-अलग अज्ञात लोगो के साथ पीड़िता को नशा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए परोसा जाता था। तानिया उसे जिस्मफरोशी कराने के बावजूद कोई धनराशि नही देती थी, जबकि वहाँ रुशीना जैसी बहुत लड़कियां होटलों में भेजी जाती थी और पैसा लिया जाता था। पुलिस ने अपनी छापेमारी कार्यवाही में कई लड़कियां पकड़ी और स्थान चिन्हित किये। पुलिस ने एक पीड़ित को महिला कल्याण व पुनर्वास संस्था में सुरक्षा की दृष्टि से दाखिल किया। अनैतिक देह व्यापार और दुर्व्यापार के कृत्य में संलिप्त उमा, रंजीता उर्फ पलक, मुकेश कुमार उर्फ अनिल, रज्जक पाईक, नौशाद को पूछताछ के लिए थाना काठगोदाम लाया गया। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अन्तर्गत 3 महिलाओं और 3 पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसमें बंगाल, यूएस नगर, काठगोदाम, हल्द्वानी, तानिया शेख, उमा, रंजिता, मुकेश, रज्जक पाईक और नौशाद हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anti Human Trafficking Unit busted interstate prostitution racket and arrested six people including three women crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More