एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने देर रात 55 लाख कीमत की स्मैक के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की नशा तस्करी के खिलाफ एक और जबरदस्त स्ट्राइक हुई है। इस बार देहरादून में ड्रग्स पेडलरों को नशा उपलब्ध कराने वाले ड्रग्स डीलर को गिरप्तार किया गया है। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने देर रात श्यामपुर थाना क्षेत्र हरिद्वार से 55 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार को किया है। पकड़े गये नशा तस्कर से 550 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा इस वर्ष अब तक 42 नशा तस्करों से 02 करोड़ 52 लाख रूपये की अवैध ड्रग्स बरामद की गयी है।

उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना श्यामपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए देर रात में थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार स्थित कांगड़ी के पास से अभियुक्त अमित कुमार पाल पुत्र ऋषिपाल निवासी यमुनोत्री एनक्लेव सेवला कला थाना पटेलनगर जिला देहरादून से 550 ग्राम स्मैक बरामद की गई जिसके द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह स्मैक बरेली से लेकर आया था, जिसको वह पटेलनगर व आस पास के स्कूल कॉलेजों में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करता है। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में पकड़े गये नशा तस्कर से कई ड्रग्स पैडलरों के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर कार्यवाही की जायेगी। गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार पाल पुत्र ऋषिपाल निवासी यमुनोत्री एनक्लेव सेवला कला पटेलनगर देहरादून उम्र 37 वर्ष का है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना विकासनगर व थाना डालनवाला में एनडीपीएस का एक एक मुकदमा पंजीकृत है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा इस वर्ष काफी नशा तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा इस वर्श में अभी 42 बड़े नशा तस्करों को गिरप्तार किया गया है, जिसके कब्जे से लगभग 02 किग्रा स्मैंक, 23 किग्रा चरस, 07 कि0ग्राम अफीम, 1500 नशीले इन्जेक्षन, साढे चार लाख नशीली दवाईयां एवं 17 लाख नकली एण्टी वायोटिक कैप्सूल और गोलियां बरामद की गयी हैं। पकड़े गये समस्त उपरोक्त बरामद ड्रग्स की कुल कीमत 02 करोड़ 52 लाख रूपये करीब आंकी गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा एएनटीएफ टीम को उनके इस सराहनीय कार्य के लिए 5000 रुपए नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

इस दौरान एएनटीएफ/एसटीएफ पुलिस टीम में निरीक्षक शरद चंद्र गुसांईं, उप निरीक्षक विकास रावत, अपर उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, सुधीर केसला, बृजेंद्र चौहान, जय सिंह कांस्टेबल दीपक नेगी, कांस्टेबल रवि पंत, वीरेंद्र राणा, थाना श्यामपुर पुलिस टीम के अपर उप निरीक्षक केसर सिंह, कांस्टेबल रविन्द्र भंडारी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव एवं विराट धर्म सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anti Narcotics Task Force arrested drug smuggler with smack worth Rs 55 lakh late night crime news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More