हथियारों से लैस दबंगों ने दवा कारोबारी पर किया हमला, पुलिस ने हिरासत में ले शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के एस्कार्ट फॉर्म इलाके में सुबह तलवार तमंचों से लैस दबंगों ने खेत में जुताई बुवाई करा रहे दवा कारोबारी गुरनाम सिंह गामा पर कातिलाना हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत मचा दी। सूचना पर कोतवाल मनोज रतूड़ी, कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और हमलावरों को हिरासत में लेकर गहन जांच पड़ताल शुरू की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फिरोजपुर मानपुर निवासी गुरनाम सिंह गामा पुत्र बंता सिंह की कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में आई आई एम के समीप एस्कार्ट फार्म क्षेत्र में 2 एकड़ खेती की भूमि है। इस जमीन की लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व गुरनाम सिंह गामा द्वारा रजिस्ट्री व दाखिल खारिज कराया गया। इसके बाद पता चला है कि आज सुबह जब गुरनाम सिंह गामा ट्रैक्टर लेकर खेती की उक्त जमीन पर जुताई बुवाई करा रहे थे इसी दौरान आई आई एम के पीछे निवासी हरदीप सिंह दीपू, विनोद कुमार, सुरजीत सिंह व भूपेंद्र सिंह समेत लगभग आधा दर्जन तलवार तमंचे से लैस बदमाशों ने खेत पर धावा बोलकर ट्रैक्टर से खेत जोत रहे चालक के गर्दन पर तलवार रख दी। दूर खड़े गुरनाम सिंह गामा तथा उनके सहयोगियों ने जब दौड़कर बीच-बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने समाजसेवी गुरनाम सिंह पर हत्या की नियत से तलवार से हमला बोल दिया। मंसूबे में कामयाब न होने पर दबंगों ने मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दहशत मचा दी और वहां से फरार हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह एसआई कपिल कंबोज व प्रदीप पंत के साथ पर्याप्त पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए और हमलावरों को हिरासत में लेकर चौकी मे गहन पूछताछ की। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष के गुमनाम सिंह गामा द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। उधर पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति का मेडिकल कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे गुरनाम सिंह गामा ने पुलिस को बताया कि हमलावर पिछले कुछ समय से उनका मानसिक उत्पीड़न करते हुए उनसे मोटी रकम की डिमांड कर रहे थे। उन्होंने जब रकम देने से मना किया तो हमलावरों ने आज उन्हें मौत के घाट उतारने की कोशिश की। घटना के बारे में गुरनाम ने पुलिस को बताया कि तलवार से हमला करने पर उन्होंने खुद को बचाया नहीं होता तो अनहोनी घटित हो सकती थी। उधर पता चला है कि हमलावर अपराधी किस्म के हैं। उनके खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस हमलावरों की कुंडली खंगाल रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More