तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, पति की मौत जबकि पत्नी और दो बच्चे घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। गोरापड़ाव बाजार के पास हाईवे पर बने बेतरतीब कट पर भारत पेट्रोलियम के एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान नवाड़खेड़ा गोलापार निवासी 30 वर्षीय कन्नू सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ स्कूटी से किच्छा स्थित साले के घर हरेले का त्यौहार देने जा रहा था। जैसे ही वह गोरापड़ाव बाजार पहुंचे, हाईवे पर बने अनियोजित कट पर अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पत्नी और बच्चे दूर जा गिरे, जबकि कन्नू सिंह ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

स्थानीय लोगों की मदद से घायल पत्नी और बच्चों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया है।स्थानीय समाजसेवियों ने हाईवे में बने बेतरतीब कट को हादसों की वजह बताते हुए जल्द इसे बंद करने की मांग की है। वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल सिंह अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि कट को शीघ्र बंद नहीं किया गया, तो क्षेत्रवासी आंदोलन को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ईश्वर कृपा से जो भी मिला है उसका सदुपयोग करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news High speed truck hit scooty husband died husband died while wife and two children were injured uttarakhand news wife and two children were injured उत्तराखण्ड न्यूज तेज रफ्तार ट्रक दुर्घटना न्यूज पति की मौत पत्नी और दो बच्चे घायल स्कूटी में मारी टक्कर हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More