28 फरवरी को खेली जाएगी बरसाने की लट्ठमार होली, रंगोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से शुरू होकर 15 मार्च तक चलेगा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

मथुरा। राधारानी की नगरी बरसाना में सोमवार से परंपरागत होली एवं रंगोत्सव की धूम शुरू हो रही है। बरसाने की लट्ठमार होली 28 फरवरी को खेली जाएगी। परंपरागत होली में सोमवार को लड्डू होली तथा अगले दिन लठामार होली खेली जाएगी वहीं उ.प्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग एवं जिला पशासन के सामूहिक सहयोग से रंगोत्सव का आयोजन होगा जिसमें ब्रज की विभिन्न प्रकार की होलियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में होनेवाली होली का प्रस्तुतीकरण होगा।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि रंगोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से शुरू होकर 15 मार्च तक चलेगा। प्रयास यह किया जा रहा है कि यहां आनेवाले तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों के सामने ब्रज के विभिन्न क्षेत्र में होनेवाली होली का प्रस्तुतीकरण किया जाए। उन्होंने बताया कि जहां 27 फरवरी को नन्दगांव का पंडा फाग का निमंत्रण लेकर बरसाने आएगा तथा इसी दिन लाडली मन्दिर में लड्डू होली होगी, वहीं अगले दिन रंगोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की होली का प्रस्तुतीकरण होगा। शाम बरसाने की रंगीली गली में लठामार होली का आयोजन होगा जिसमें नन्दगांव के हुरिहार बरसाने की गोपियों के साथ होली खेलेंगे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक मार्च को नन्दगांव की लठामार होली होगी जिसमें बरसाने के हुरिहार नन्दगांव की हुरिहारिनों से होली खेलेंगे। जिसके बाद राधारानी के ननिहाल रावल में भी लठामार होली खेली जाएगी। उन्होने बताया कि तीन मार्च को जहां श्रीकृष्ण जन्मस्थान की होली होगी जिसमें ब्रज की विभिन्न होली का प्रस्तुतीकरण होगा। वहीं दिन से वृन्दावन के मन्दिरों में होली तेज हो जाएगी और गुलाल के साथ ही रंग की होली शुरू हो जाएगी। इसी दिन प्राचीन केशवदेव मन्दिर की होली होगी जिसमें ब्रज की विभिन्न प्रकार की होली का प्रस्तुतीकरण होगा।इसी श्रंखला में 4 मार्च को गोकुल की छड़ीमार होली होगी तथा 7 मार्च को होलिका दहन एवं फालैन में होली होगी। इसी दिन द्वारकाधीश मन्दिर से चतुर्वेद समाज का डोला निकलेगा जो शहरी क्षेत्र के विभिन्न भागों से रंग की वर्षा करते हुए निकलेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि 9 मार्च को होली से संबंधित तीन कार्यक्रम अलग अलग स्थानों में होंगे। जहां दोपहर में दाऊ जीे का हुरंगा होगा वहीं अपरान्ह जाव का हुरंगा एवं रात 7 बजे से विदेशों में धूम मचानेवाला चरकुला नृत्य मुखराई गांव में होगा। दस मार्च को बठैन गांव एवं गिडोह गांव का हुरंगा होगा। 13 मार्च को महाबन का छड़ीमार हुरंगा होगा। ब्रज की होली का समापन 15 मार्च को रंगजी मन्दिर वृन्दावन की होली से होगा। बरसाने की परंपरागत होली वास्तव में श्यामसुन्दर एवं किशोरी जी की होली है। लाडली मन्दिर के पूर्व रिसीवर कृष्ण मुरारी गोस्वामी ने बताया कि इसमें नये लहंगा और फरिया पहने गोपियों पर श्यामसुन्दर के सखा रंग डालते हैं तो गोपियां उन्हें ऐसा करने से रोकती हैं और न मानने पर वे लाठियों से उन पर आक्रमण करती है तो ग्वालबाल चमड़े की बनी ढाल पर गोपियों के लाठी प्रहार को रोकते हैं। लगभग दो घंटे तक चलनेवाले इस कार्यक्रम का समापन नन्द के लाला की जय एवं वृषभानु दुलारी की जयकार से होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Barsane's Lathmar Holi will be played on February 28 Barsanes lathmar holi Mathura news Rangotsav will start from February 27 and continue till March 15 up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More