भारतीय वन सेवा से सेवानिवृत्त बीडी सिंह बने बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में मुख्यमंत्री के सहालकार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने भारतीय वन सेवा से सेवानिवृत्त बीडी सिंह को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहालकार नियुक्त किया है।

उत्तराखंड शासन संस्कृति, धर्म, तीर्थाटन प्रबंधन एवं धार्मिक मेला अनुभाग के सचिव हरिचंद्र सेमवाल की ओर से इसका आदेश पत्र जारी किया गया है। आपको बता दें भारतीय वन सेवा से इस्तीफा देने के बाद  कहा जाता हैं कि बीडी सिंह प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी कि रिलायंस कम्पनी में काम कर रहें थे। अब उन्हें  मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया गया है। बताते चलें कि बीडी सिंह कई सालों तक मंदिर केदार मंदिर समिति में जमे हुए थे। वही जब धामी सरकार ने अजेंद्र अजय को मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया तो बीडी सिंह क़ो मुख्य कार्यधिकारी के पद से हटना पड़ा। 10 सालो बाद सरकार क़ो ये फैसला लेना पड़ा जिसके बाद बीडी सिंह ने नौकरी से ही इस्तीफा दें दिया और रिलायंस कंपनी ज्वाइन कर ली थी। आदेश में कहा गया हैं कि श्री सिंह, सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा हाल निवासी- 76 इन्दिरा एनक्लेव को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में पूर्ण अनुभव को दृष्टिगत रखते हुये पार धाम यात्रा एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में मा० मुख्यमंत्री जी के सलाहकार (अवैतनिक) के रूप में कोटर्मिनस आधार पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मा0 मुख्यमंत्री जी की स्वेच्छा अथवा मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यकाल जो भी पहले हो बशर्ते उक्त नियुक्ति इससे पूर्व ही समाप्त न कर दी जाय तक नियुक्ति प्रदान किये जाने की श्री राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। श्री बीडी सिंह को उक्त हेतु किसी भी प्रकार का मानदेय देय नहीं होगा। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा बीडी सिंह को सलाहकार के पद पर रहने की अवधि में उनके नैत्यिक कार्यों हेतु कार्यालय का एवं वाहन सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BD Singh became the chief minister's assistant in the Badrinath Kedarnath temple committee dehradun news retired from the Indian Forest Service Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More