भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वही करती है- सुरेश भट्ट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वही करती है। जब से उत्तराखण्ड मुख्यमन्त्री ने शपथ ली है सरकार का सपना साकार कर रहे हैं। उत्तराखण्ड आत्मनिर्भर कैसे बने, प्रदेश में स्वास्थ्य, सड़के, स्वरोजगार और सरकारी विभागों में वेतन की व्यवस्था उचित हो सभी पदों की भर्ती समय पर हो सरकार की प्राथमिकता रही है। कुछ विपक्षी दल सरकार का बदनाम करने की कोशिश में लगातार लगे रहते है।

प्रधानमंत्री के हालिया पिथौरागढ़ दौरे से कुमाऊँ में पर्यटन के क्षेत्र में प्रगति होगी। प्रधानमंत्री की घोषणा से केदारखण्ड की तरह मानसखण्ड का भी विकास होगा जिसकी वजह से छोटा कैलाश, ओम पर्वत में पर्यटकों की आवाजाही बढेगी। सरकार कैचीधाम, जागेश्वर, नानकमत्ता पूर्णागिरी मन्दिर में भी विकास कार्य को गति देगी। पूर्णागिरी मन्दिर की टनल एवं पूर्णागिरी मन्दिर में रोपवे के निर्माण का कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होगा। जमरानी बाँध का प्रोजेक्ट जो 1975 से रूका था। जिसकी स्वीकृति मिल गयी है जिससे हमे बिजली, पानी, सिचाई की सुविधा मिलेगी। यह एक बहुत बढ़ी सौगात प्रदेश को मिली है। प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन आदि क्षेत्रो में निरन्तर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: पर्यावरण संरक्षण को 1988 से निजी खर्च पर पौधे बांट रहे डॉ पंत   

भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा था उन सभी क्षेत्रो में बहुत तेजी से कार्य कर रही हैं। पिछले 1 साल में 15 हजार लोगो को नियुक्ति दे दी गई है। प्रदेश सरकार चिकित्सा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रही है। प्रदेश के मुख्यमन्त्री निरन्तर प्रवास में रहकर राज्य के विकास के अवसर बढ़ा रहे है। उत्तराखण्ड में पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़े। आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की और सरकार बहुत तेजी से कार्य कर रही है। 1 लाख करोड रूपये के एमओयू हस्ताक्षरित हो चुके है जिसके लिए दिसम्बर माह में इन्वेस्टर मीट होनी है। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर बढेगे युवाओं को रोजगार मिलेगा, प्रदेश की जीडीपी बढ़ेगी एवं प्रदेश का विकास होगा। इस कार्य के लिए केन्द्र सरकार का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। विपक्ष के पास कहने के लिए कोई मुददा नहीं है। सरकार सब कार्यों में तेजी से लगी है। आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के लिए जो संकल्प लिया है वह संकल्प इस सरकार में पूरा होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bharatiya Janata Party does what it says – Suresh Bhatt bjp news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More