शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत का बड़ा दावा सीएम पद से हटाए जाएंगे एकनाथ शिंदे 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी संकट जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है तो वहीं इसकी उठापठक भी अप्रत्याशित है जिसमें कुछ भी संभव माना जा सकता है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में एक बड़ी बात कही है।

सामना में लिखे एक लेख में शिवसेना ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे को सीएम पद से हटाने के लिए भाजपा ने अजित पवार से हाथ मिलाया है। लेख के अनुसार जल्द ही अजित पवार, एकनाथ शिंदे की जगह लेंगे। बता दें कि रविवार को अजित पवार ने एनसीपी में बगावत कर दी और शिवसेना भाजपा सरकार से हाथ मिलाते हुए डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। अजित पवार के साथ आठ एनसीपी विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सामना में शिवसेना ने दावा किया कि अजित पवार सिर्फ डिप्टी सीएम बनने के लिए सरकार में शामिल नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों को जल्द ही अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और पवार की ताजपोशी होगी। लेख में ये भी लिखा गया है कि राज्य की राजनीति में जो भी घट रहा है, वो लोगों को पसंद नहीं आएगा। महाराष्ट्र में ऐसी राजनीतिक परंपरा नहीं रही है और लोग कभी भी इसका समर्थन नहीं करेंगे। मराठी दैनिक सामना के अनुसार अजित पवार ने जो पलटी मारी है, वो असल में सीएम एकनाथ शिंदे के लिए खतरनाक है। सामना में लिखा गया कि शिवसेना से बगावत करने वाले विधायकों ने बगावत का पहला कारण एनसीपी को बताया था लेकिन वह अब क्या करेंगे? शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शिंदे गुट के नेताओं के चेहरे के भाव इस बात का सबूत हैं कि उनका भविष्य अंधकार में है। उनका कथित हिंदुत्व खत्म हो चुका है। वह दिन दूर नहीं है जब शिंदे और उनके बागी साथी अयोग्य ठहरा दिए जाएंगे। रविवार को जो भी घटनाक्रम हुआ, उसका यही निचोड़ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Big claim of Shiv Sena Uddhav faction leader Sanjay Raut Eknath Shinde will be removed from the post of CM Eknath Shinde will be removed from the post of CM Maharashtra news Shiv Sena Uddhav faction leader Sanjay Raut

More Stories

महाराष्ट्र

180 लड़कियों का यौन उत्पीड़न और 350 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मास्टरमाइंड सहित दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता महाराष्ट्र। यहां अमरावती जिले के परतवाड़ा में बीते महीने पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप में गिरफ्तार किया था। अयान अहमद पर 180 लड़कियों के यौन उत्पीड़न के साथ 350 आपत्तिजनक वीडियो […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश होने से निधन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मंगलवार को विमान क्रैश होने के दौरान मौत हो गई। अजित पवार मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद एक निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे। विमान हादसे में कुल […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मालेगांव में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए है   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   मालेगांव। महाराष्ट्र के मालेगांव-मनमाड रोड पर मालेगांव तालुका के वरहाने गांव के पास सोमवार (आज) सुबह करीब तीन बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा पुणे से आ रही एक ट्रैवल्स बस […]

Read More