अचानक सड़क पर हाथी दिखने पर असंतुलित होकर गिरने से बाइक चालक की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र के दुगड्डा मार्ग पर लालपुल के निकट गुरुवार की सुबह अचानक सड़क पर आए हाथी को देखकर सकपकाए बाइक चालक की असंतुलित होकर गिरने से मौत हो गई। हादसे में युवक के सिर पर गहरी चोट लग गई। वहीं राहगीरों ने बाइक चालक को घायल अवस्था में देखा तो उन्होंने इसकी सूचना 108 को दी, जिसके बाद उसे बेस अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे सतेंद्र (34) पुत्र जगत सिंह निवासी प्रतापपुर सुबह बाइक से कोटद्वार से सतपुली के लिए निकला था। इसी बीच लालपुल के पास पांचवे मील पर अचानक सड़क पर हाथी आ गया और सतेंद्र ने तेजी से बाइक के ब्रेक लगाये, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। इस दौरान युवक के सिर छाती पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सतेंद्र को गंभीर घायल देख इसकी सूचना पुलिस और 108 इमरजेंसी सेवा को दी। जिसके बाद उसे बेस अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सतेंद्र सतपुली के खैरासैण गांव के इंटर कॉलेज में लैब असिस्टेंट के पद पर तैनात था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bike driver died after becoming unbalanced after suddenly seeing an elephant on the road and falling kotdwara news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More