कार की टक्टर से बाइक सवार दंपति की मौत

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/11/on-coming-on-parole-the-younger-brothers-wife-was-stabbed-with-a-red-knife/

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह 58 वर्ष पुत्र गुरवचन सिंह निवासी आमखेड़ा थाना बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश अपनी पत्नी बलविंदर कौर आयु 55 वर्ष के साथ शनिवार दोपहर रुद्रपुर से दवाई लेकर घर वापस जा रहे थे। तभी पुलभट्टा थाने के बरा गांव में सरस्वती शिशु सदन के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार यूके 06 क्यू 3788 ने बाइक को टक्कर मारने के साथ कुछ दूर तक दोनों को घसीटती चली गयी। दुर्घटना के बाद चालक कार को छोड़ कर फरार गया। दुर्घटना में गुरमीत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर बरा चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र भट्ट ने मौके पर पहुच घायल बलविंदर कौर को 108 से अस्पताल भिजवा दिया। लेकिन उसने भी रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार चालक का पता लगाने में जुट गई है। हालांकि कार पर सरपंच लिखा होने के चलते कार आस पास के किसी गाँव के प्रधान की बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bike riding couple dies crime news US nagar news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी रंजिश में खूनी खेल : घर पर पथराव-फायरिंग के बाद युवक की गोली मारकर हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम सिद्धा नवदिया में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात करीब 10 बजे हमलावरों ने सतनाम सिंह (35)के घर पर धावा बोलते हुए पथराव व फायरिंग की। आरोप है […]

Read More