रुद्रपुर। रुद्रपुर नेशनल हाईवे 109 पर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। ट्रक कुछ दूरी तक बाइक सवार को घसीटता ले गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।
मूलरूप से गंगोलीहाट के चौढ़ियार निवासी जगदीश चंद्र पंत ( 41 ) अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ हल्द्वानी के देवलचौड़ में रहता था और मेट्रोपोलिस मॉल में स्थित ईजी बॉय के कपड़े के शोरूम में मैनेजर था। मंगलवार वह रोजाना की तरह से बाइक पर हल्द्वानी से रुद्रपुर आ रहे था। पंतनगर मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसको चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होगया। जिसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लेते हुए ट्रक चालक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉 स्वतंत्रता दिवस पर रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास पुलिस के अनुसार 41 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]