करंट लगने से बिंदुखत्ता निवासी स्लीपर फैक्ट्री के श्रमिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। यहां स्लीपर फैक्ट्री में करंट लगने से बिंदुखत्ता निवासी श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की प्रातः चार बजे बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम हनुमान मंदिर निवासी भोपाल सिंह कोरंगा उम्र 45 वर्ष स्लीपर फैक्ट्री में ड्यूटी करने के लिए गया। ड्यूटी के दौरान भोपाल को अचानक करंट लग गया। आनन फानन में साथी कर्मचारियों द्वारा उसे हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। फैक्ट्री के प्रबंधकों द्वारा मृतक भोपाल के परिजनों को साढ़े छह बजे घटना की जानकारी दी। मृतक भोपाल की दो पुत्रियां हैं। हंसमुख मिलनसार स्वभाव के धनी भोपाल की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। इधर पता चला है कि स्लीपर फैक्ट्री में मजदूरों से मानक को ताक में रखकर काम कराये जाने के साथ ही सुरक्षा के पूरे प्रबंध भी नहीं है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और सशक्त भारत की प्रतीक इंदिरा गांधी को कांग्रेसजनों ने किया नमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bindukhata resident sleeper factory worker dies due to electrocution Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।   शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शनिवार (आज) दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली रोड में विकसित भारत की थीम पर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवभूमि सहोदय सीबीएसई, हल्द्वानी के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी तथा वरिष्ठ समाजसेवी […]

Read More