ब्यापारी नेता की पत्नी की फांसी के फंदे पर झूलने से मौत, महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या कर लटकाने का लगाया आरोप  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी।
शनिवार सुबह ब्यापारी नेता की पत्नी की फांसी लगाने से हंगामा खड़ा हो गया। महिला की मौत के बाद यहां पहुंचे मायके पक्ष वालों ने ससुरालियों पर उनकी पुत्री को मारकर लटकाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। इस दौरान उनकी हाथापाई भी हुई। पुलिस ने बीच बचाव करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया तब जाकर मायके वालों का गुस्सा शांत हुआ। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता अपने परिवार के साथ राजपुरा गली नंबर में रहते हैं। शनिवार की सुबह उनकी पत्नी क्षमा गुप्ता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर लटक कर जान दे दी। मामले की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई वह यहां पर पहुंच गए और जमकर हंगामा काटने लगे। उन्होंने ससुरालियों पर उनकी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि उनका दामाद आए दिन उनकी पुत्री से मारपीट करता था। परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री के शरीर पर चोट के निशान हैं जिससे साफ जाहिर है कि उनकी बेटी के साथ मारपीट हुई और उसे मारकर लटका दिया गया। सूचना पर पहुंचे सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने किसी तरह से गुस्साए मायके वालों को समझा बुझाकर शांत किया और शव को नीचे उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More