भाजपा उत्तराखंड के युवाओं की उम्मीद तोड़ने के लिए अग्निवीर योजना लाई -प्रियंका गांधी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। रामनगर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा नौजवानों की उम्मीद तोड़ने के लिए अग्निवीर योजना लाई, देश में विकास आम जन का नहीं हुआ, सिर्फ उद्योगपतियों का हुआ है

लोकसभा चुनाव 2024 की चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के लिए शनिवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी रामनगर पहुंची। यहां प्रियंका गांधी ने कहा की भाजपा उत्तराखंड के युवाओं की उम्मीद तोड़ने के लिए अग्निवीर योजना लाई। देश में अगर विकास की बात कहे तो विकास आम जन का नहीं बल्कि सिर्फ नेताओं का हुआ है, जबकि विकास की बात करने वाली भाजपा का ही पिछले 10 साल से राज रहा।  इस दौरान प्रियंका ने कहा कि उत्तराखंड से उनके परिवार का पुराना नाता है। प्रियंका ने जनता से पूछा कि उन्हें राजनीतिक भाषण सुनना है या फिर सच्चाई सुननी है। पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी जब भी उत्तराखंड आते हैं। इसे देवभूमि कहते हैं, लेकिन जब हिमांचल प्रदेश में आपदा आई, तब वह इस देवभूमि को भूल गए। राहत के लिए केंद्र सरकार ने एक भी रूपया नहीं दिया। अपने भाषण में प्रियंका ने बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लिख, अंकिता भंडारी हत्याकांड और अग्निवीर योजना को लेकर कहा कि पिछले 10 साल में महंगाई औऱ बेरोजगारी बड़ी, पेपर लिख होने से नौकरियां बिकी, घोटाले हुए, और इन 10 साल में भाजपा का राज था। फिर भी भाजपा कांग्रेस को दोष देती है। उनका कहना था कि उनके परिवार ने देश के लिए शहादत दी और भाजपा उनके परिवार को गाली देती है, हमारी देशभक्ति को देशद्रोह कहते हैं, लेकिन हम चुप रहते हैं, क्योंकि हमारी आस्था राजनीति के प्रयोग के लिए नहीं बल्कि देश के लिए है। कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना रद्द करेगी, जॉब कैलेंडर लाया जाएगा, केंद्र में 30 लाख खाली पद भरे जाएंगे, 5 हजार करोड़ का फंड होगा जो युवाओं की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने विकास के लिए जनता की जागरूकता पर हमला कर रही है। जनता को वही दिखाया जा रहा है जो भाजपा दिखाना चाहती है।

यह भी पढ़ें 👉  सायबर ठगो ने ऊर्जा निगम के अवर अभियंता के बैंक खाते से उड़ाए चार लाख रूपये 

सभा को उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, नैनीताल लौकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी,पौड़ी के लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल, अल्मोड़ा के पार्टी प्रत्याशी प्रदीप टम्टा, विधायक सुमित हृदयेश ने भी संबोधित किया। संचालन पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP brought Agniveer scheme to break the hopes of the youth of Uttarakhand - Priyanka Gandhi congress news priynka gandhi ramnagar news uttrakand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शारदा घाट कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का सीएम धामी ने किया शुभारम्भ

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर परियोजना हमारी आस्था, सांस्कृतिक, धरोहर और सतत विकास का केंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हाईवे किनारे अधजली हालत में मिली महिला की लाश मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ने उधमसिंह नगर में हत्या कर सबूत छिपाने को हरिद्वार में जलाई लाश   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार श्यामपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे अधजली हालत में मिली महिला की लाश की गुत्थी आखिरकार हरिद्वार पुलिस और सीआईयू की टीम ने सुलझा ली। पुलिस ने हत्याकांड का राजफाश करते हुए मृतका सीमा खातून के प्रेमी सलमान और एक महिला मेहरुन्निशा को गिरफ्तार कर लिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

विद्यालयी शिक्षा विभाग के चार वरिष्ठ अधिकारियों अपर शिक्षा निदेशक पद पर हुए पदोन्नत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे विद्यालयी शिक्षा विभाग के चार वरिष्ठ अधिकारियों को आखिरकार अपर शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। इस पदोन्नति को विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद शासन द्वारा आदेशित किया गया है। […]

Read More