सायबर ठगो ने ऊर्जा निगम के अवर अभियंता के बैंक खाते से उड़ाए चार लाख रूपये 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। मोबाइल चोरी होने के बाद साइबर ठग ने ऊर्जा निगम के अवर अभियंता (जेई) के बैंक खाते से चार लाख उड़ा लिए। खाते का बैलेंस चेक करने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

जाकिर हुसैन पुत्र नसीम हुसैन 132 केवी सब स्टेशन, ऊर्जा निगम में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका मोबाइल सात अक्तूबर की शाम को जेब से चोरी हो गया था। आठ अक्टूबर को आईटीआई थाने में मोबाइल गुम होने की सूचना भी दर्ज कराई थी। मोबाइल चोरी के बाद उन्होंने नया सिम लेकर अपना नंबर दोबारा शुरू कराया। जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की, तब पता चला कि आठ से 13 अक्तूबर के बीच अज्ञात व्यक्ति ने कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर कुल चार लाख रुपये उनके खाते से निकाल लिए। आरोप है यह काम किसी परिचित व्यक्ति ने ही किया है। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर टीम की मदद से आईडी की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cyber fraud Cyber ​​fraudsters siphoned off Rs 4 lakh from the bank account Cyber ​​fraudsters siphoned off Rs 4 lakh from the bank account of a junior engineer of the Energy Corporation Junior Engineer of the Energy Corporation became a victim of cyber fraud kashipur news Rs 4 lakh withdrawn from the bank account of the JE udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज ऊर्जा निगम का अवर अभियंता हुआ सायबर ठगी का शिकार काशीपुर न्यूज जेई के बैंक खाते से उड़ा लिए गए चार लाख रूपये सायबर ठगी सायबर ठगो ने बैंक खाते से उड़ाए चार लाख रूपये

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More