भाजपा उत्तराखंड के युवाओं की उम्मीद तोड़ने के लिए अग्निवीर योजना लाई -प्रियंका गांधी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। रामनगर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा नौजवानों की उम्मीद तोड़ने के लिए अग्निवीर योजना लाई, देश में विकास आम जन का नहीं हुआ, सिर्फ उद्योगपतियों का हुआ है

लोकसभा चुनाव 2024 की चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के लिए शनिवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी रामनगर पहुंची। यहां प्रियंका गांधी ने कहा की भाजपा उत्तराखंड के युवाओं की उम्मीद तोड़ने के लिए अग्निवीर योजना लाई। देश में अगर विकास की बात कहे तो विकास आम जन का नहीं बल्कि सिर्फ नेताओं का हुआ है, जबकि विकास की बात करने वाली भाजपा का ही पिछले 10 साल से राज रहा।  इस दौरान प्रियंका ने कहा कि उत्तराखंड से उनके परिवार का पुराना नाता है। प्रियंका ने जनता से पूछा कि उन्हें राजनीतिक भाषण सुनना है या फिर सच्चाई सुननी है। पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी जब भी उत्तराखंड आते हैं। इसे देवभूमि कहते हैं, लेकिन जब हिमांचल प्रदेश में आपदा आई, तब वह इस देवभूमि को भूल गए। राहत के लिए केंद्र सरकार ने एक भी रूपया नहीं दिया। अपने भाषण में प्रियंका ने बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लिख, अंकिता भंडारी हत्याकांड और अग्निवीर योजना को लेकर कहा कि पिछले 10 साल में महंगाई औऱ बेरोजगारी बड़ी, पेपर लिख होने से नौकरियां बिकी, घोटाले हुए, और इन 10 साल में भाजपा का राज था। फिर भी भाजपा कांग्रेस को दोष देती है। उनका कहना था कि उनके परिवार ने देश के लिए शहादत दी और भाजपा उनके परिवार को गाली देती है, हमारी देशभक्ति को देशद्रोह कहते हैं, लेकिन हम चुप रहते हैं, क्योंकि हमारी आस्था राजनीति के प्रयोग के लिए नहीं बल्कि देश के लिए है। कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना रद्द करेगी, जॉब कैलेंडर लाया जाएगा, केंद्र में 30 लाख खाली पद भरे जाएंगे, 5 हजार करोड़ का फंड होगा जो युवाओं की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने विकास के लिए जनता की जागरूकता पर हमला कर रही है। जनता को वही दिखाया जा रहा है जो भाजपा दिखाना चाहती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

सभा को उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, नैनीताल लौकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी,पौड़ी के लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल, अल्मोड़ा के पार्टी प्रत्याशी प्रदीप टम्टा, विधायक सुमित हृदयेश ने भी संबोधित किया। संचालन पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP brought Agniveer scheme to break the hopes of the youth of Uttarakhand - Priyanka Gandhi congress news priynka gandhi ramnagar news uttrakand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More