भाजपा सरकार ने एक बार फिर बिजली दरों में वृद्धि कर जनता को दिया तगड़ा झटका – डा कैलाश पाण्डेय  

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
हल्द्वानी। प्रेस को जारी अपने बयान में भाकपा (माले) के जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की डबल लूट जारी है। उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने एक बार फिर से बिजली दरों में वृद्धि करके जनता को तगड़ा झटका दिया है। बिजली के दामों में उत्तराखंड में पहले चरण की लोकसभा चुनाव में वोटिंग के तत्काल बाद की गई वृद्धि ने भाजपा की मंशा साफ कर दी है। जब चुनाव के बीच में यह हाल है तो चुनाव जीतने के बाद भाजपा क्या रंग दिखाएगी यह समझा जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी जब लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए चुनावी सभाओं को संबोधित करने उत्तराखण्ड आए थे तब उन्होंने कहा था कि बिजली का बिल जीरो आयेगा, लेकिन मतदान हुए दस दिन भी नहीं बीते कि बिजली की कीमतों में भारी वृद्धि कर दी गई। भाजपा की ये घोषणाबाजी और जुमलेबाजी लगातार चल रही है। चुनाव में कहते हैं बिजली फ्री करेंगे, साढ़े चार सौ का गैस सिलेंडर देंगे, सबको रोजगार मिलेगा, महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी लेकिन चुनाव निपटा नहीं भाजपा सरकार अपनी जन विरोधी मानसिकता पर तत्काल उतर आती है।
ऊर्जा प्रदेश उत्तराखण्ड में तमाम बांधों को बनाकर यहाँ के गांवों को डुबाया जा रहा है, जनता को पलायन पर मजबूर होना पड़ रहा है लेकिन बिजली दरों में अभूतपूर्व रूप से वृद्धि जारी है। और उस पर तुर्रा ये कि बिजली कटौती लगातार इस प्रदेश में जारी है लेकिन हर छह महीने साल भर में बिजली महंगी कर दी जा रही है। भाजपा डबल इंजन सरकार की डबल लूट तत्काल बंद होनी चाहिए और पहले से महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही जनता पर महंगी बिजली दरों का बोझ नहीं पड़ना चाहिए। राज्य की धामी सरकार तत्काल बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस ले।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP government once again gave a big blow to the public by increasing electricity rates - Dr. Kailash Pandey District Secretary of CPI (ML) Dr. Kailash Pandey Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More