भाजपा ने राज्य में शराब सस्ती और बिजली-पानी-पढ़ाई महंगी कर अपना असली चरित्र उजागर कर दिया – यशपाल आर्य  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि, उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने राज्य में शराब सस्ती और बिजली-पानी-पढ़ाई महंगी कर अपना असली चरित्र उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कु-निर्णयों से राज्य भर में एक नया नारा – ब्लैंडर (शराब) सस्ती, सिलेंडर (रसोई गैस) महंगा’, बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि, हाल ही में राज्य विद्युत नियामक आयोग ने उत्तराखंड उर्जा निगम के बिजली की दरों में 9.64 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया है, इससे प्रदेश के 27.50 लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

आर्य ने बताया कि, पिछले अप्रैल से लेकर हाल की बृद्धि तक एक साल के भीतर चौथी बार बिजली की कीमतें बढ़ाकर सरकार ने ये सिद्ध कर दिया है कि वह जनता को लूटने का कोई अवसर नहीं गँवायेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिजली की दरों को बढ़ाने के बाद भी निर्दयी राज्य सरकार रुकी नही उसने उत्तराखंड जल संस्थान के पानी की दरों में 15 फीसदी बड़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इससे पहली अप्रैल से प्रदेश भर में पानी प्रति तिमाही 150 से 200 रुपये मंहगा हो जाएगा। यशपाल आर्य ने कहा कि, पिछले एक वर्ष के अन्तराल में आम जरूरत की चीजों के दामों में कई गुना बड़ गए हैं। आम जरूरत की चीज़ों के दामों को नियंत्रित रखने केन्द्र व राज्य सरकार के बस में नही रह गया है। राष्ट्रीय स्तर पट रसोई गैस, पेट्रोलियम पदार्थ तथा खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ रहे दामों के बाद राज्य सरकार द्वारा बिजली और पानी की दरों में भारी वृद्धि कर जनता को मंहगाई के दोहरे बोझ से लादने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये उत्तराखंड का दुर्भाग्य ही है कि, यंहा के जिन निवासियों ने बिजली परियोजनाओं के निर्माण के लिए गांव- शहरों और संस्कृति का अस्तित्व तक गवांया अब उन्हें ही को महंगी बिजली खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि,1 अप्रैल से राज्य के स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। इस साल बच्चों की ड्रेस, किताब – कापियों की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया है। सरकार ने इस सत्र में स्कूलों की फीस में बढ़ोत्तरी कर अभिवावकों के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलन के दौरान यंहा की मातृ शक्ति ने पुर- जोर तरीके से शराब का विरोध किया था। पूर्व में राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में “नशा नही रोजगार दो” जैसे आंदोलन चले।आर्य ने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि, उस राज्य में सरकार की प्राथमिकता शिक्षा न होकर शराब होना एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, यह महीना भेंटुली और फुल्यारियो का था, जब बेटियां को मायके से और बच्चों को घर-घर से विभिन्न प्रकार की खाद्यान्न सामग्री और वस्त्र उपहार स्वरूप भेजे जाते या दिए जाते थे 0ऐसे पवित्र महीने में सरकार ने सस्ती शराब और महंगी राशन विजली- पानी-पढ़ाई कर देवभूमि की महिलाओं और बच्चों का अपमान किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP has exposed its true character by making liquor cheap and electricity-water-education expensive in the state - Yashpal Arya Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड में ट्रक की […]

Read More