बीजेपी विधायक ने पुलिस थाने में शिवसेना नेता को मारी गोली

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

मुम्बई। महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने कथित तौर पर शिवसेना (शिंदे गुट) नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घटना हिल लाइन पुलिस स्टेशन में 2 फरवरी देर रात को हुई। जहां दोनों नेता इस विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। इस गोलीबारी में महेश गायकवाड़ के साथी राहुल पाटिल को भी गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी विधायक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात नवीं मुंबई के वाशी इलाके में आग लगने से चार लोगों की मौत व दस लोग झुलसने से घायल  

बताया जा रहा है दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी की शिकायत दर्ज कराने दोनों नेता हिल लाइन पुलिस थाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक सीनियर पुलिसकर्मी के केबिन के अंदर दोनों गुटों में बहसबाजी हो गई और भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ पर गोलियां बरसा दीं। रिपोर्ट के मुताबिक BJP विधायक ने शिवसेना नेता और उनके साथी को कुल चार गोलियां मारीं। तीन गोली शिवसेना नेता जबकि एक गोली उनके साथी राहुल पाटिल को लगी है। गोलीबारी में महेश गायकवाड़ और उनके साथी बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए उल्हासनगर के मीरा अस्पताल ले जाया गया, स्थिति गंभीर होने के बाद शिवसेना नेता और उनके समर्थक को ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चे चोरी के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर उसके बेटे व तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को किया गिरफ्तार


मामले में डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा, “महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था और वे शिकायत देने के लिए पुलिस स्टेशन आए। उसी समय दोनों के बीच बहस हुई और गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके लोगों पर गोली चला दी। जिसमें 2 लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच जारी है।”

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP MLA shoots Shiv Sena leader in police station crime news mumbai news

More Stories

महाराष्ट्र

देर रात नवीं मुंबई के वाशी इलाके में आग लगने से चार लोगों की मौत व दस लोग झुलसने से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता महाराष्ट्र। सोमवार देर रात नवी मुंबई के वाशी इलाके के सेक्टर-14 स्थित एमजीएम कॉम्प्लेक्स के रहेजा रेजीडेंसी में आग लगनेसे बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, आग रात करीब साढ़े 12 बजे इमारत की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी, जो देखते ही देखते […]

Read More
महाराष्ट्र

विमान में बम की सूचना पर कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लेंडिंग   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नागपुर। कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को बम की सूचना मिलने के बाद नागपुर में लैंड किया गया है। बताया जा रहा है कि विमान में बम के रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद विमान को नागपुर में उतारा गया […]

Read More
महाराष्ट्र

मुंब्रा स्टेशन के पास दर्दनाक हादसे में पांच यात्रियों की मौत के साथ कई अन्य हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता   मुंबई। थाने जिले के मुंब्रा स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कम से कम पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कसारा जा रही लोकल ट्रेन से 10 से […]

Read More