भाजपा ने किया प्रदेश चुनाव मीडिया सेंटर शुरू, सीएम धामी ने कहा कि देश मे तीसरी बार बनने जा रही मोदी सरकार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून । भाजपा ने आज प्रदेश चुनाव मीडिया सेंटर शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश बंसल तथा महामंत्री संगठन अजय कुमार की मौजूदगी भाजपा ने आज से प्रदेश चुनाव मीडिया सेंटर की विधिवत शुरुआत हुई। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि चुनाव वातावरण से साफ है कि देश मे तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। आम लोगों मे 400, 370 375 पार की चर्चा हो रही है।  प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सीएम की उपस्थिति में होने वाली प्रत्याशी नामांकन तारीखों ऐलान करते हुए हरिद्वार से पहले ऑनलाइन नामांकन की जानकारी साझा की। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आज पीएम मोदी और भाजपा के पक्ष में देश में शानदार माहौल है । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मोदी जी के दिल में बसता हैं और यहां के लोगों के दिल में मोदी है। हम सब मोदी का परिवार हैं, इसलिए सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए पांचों सीट उनकी झोली में अर्पित करना है।

श्री धामी ने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास एवं जन कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि उत्तराखंड की जनता में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने बताया, हाल फिलहाल में 25 स्थान पर प्रदेश में बड़े कार्यक्रमों में उन्हे शामिल होने का मौका मिला जिसमें 18 कार्यक्रम मातृशक्ति के थे। वहां हजारों हजार लोगों की भीड़ पूरी तरह आश्वस्त करती है कि डबल इंजन की सरकार के काम पर जनता का आशीर्वाद और भरोसा है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता बूथ और पन्ना स्तर तक चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि लक्ष्य से कई अधिक 3 लाख 54 हजार करोड रुपए के निवेश एमओयू साइन करने में हम सफल हुए हैं । उसे पर बेहद खुशी की बात है कि इसमें से 11 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की अब तक ग्राउंडिंग हो चुकी है । उधम सिंह नगर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले तक वहां के लिए हुए 25 हजार करोड रुपए निवेश के सापेक्ष अब तक 18 हजार करोड रुपए के प्रोजेक्ट धरातल पर उतारे जा चुके हैं। इस समिट में 50 देश के प्रतिनिधियों का शामिल होना भी अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा हम देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लेकर आए। जिसका परिणाम है आज युवा पूरे मनोबल और आत्मविश्वास के साथ ईमानदारी एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद हजारों युवाओं ने इनमे सफलता प्राप्त की है, जिनमे अनेकों नौजवान भाई बहनों का सरकार द्वारा प्रतिदिन प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

हम देश का पहला राज्य बने जिन्होंने यूसीसी को कानून बनाकर राष्ट्रपति से स्वीकृति दिलाई और उसे पर आप कमेटी एक्ट की गाइडलाइन का निर्माण कर रही है यह कानून प्रदेश के सभी लोगों के लिए समान कानूनी अधिकार तो सुनिश्चित करने के साथ ही माता बहनों, बड़े बुजुर्गों सभी को सहारा, सुरक्षा और समानता देने का काम भी करता है । उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा हरिद्वार उधम सिंह नगर तथा देहरादून में कई स्थानों पर इस कानून के लिए आभार व्यक्त किया है। हल्द्वानी घटना का जिक्र करते हुए धामी ने कहा सरकार द्वारा स्थिति पर तत्काल नियंत्रण किया गया। लेकिन हमने तय किया कि देवभूमि में प्रेम, शांति एवं सद्भाव के माहौल को खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा । जिसके लिए हम कठोर दंगा रोधी कानून लेकर आए ताकि ऐसी घटनाओं में हुए नुकसान की पाई पाई दंगाइयों एवं उपद्रवियों से वसूली जाये ।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी एक माह प्रदेश स्तर की सभी मीडिया गतिविधियों कार्यक्रमों का संचालन मीडिया सेंटर से ही किया जाएगा । इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने सभी प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया तय कर दी है । जिसके तहत मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में 22 मार्च को अल्मोड़ा, 26 मार्च को टिहरी एवं पौड़ी और 27 मार्च को नैनीताल प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया की हरिद्वार में ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत के चलते 22 तारीख को वहां के प्रत्याशी द्वारा ऑनलाइन नामांकन किया जाएगा । तदुपरांत 23 मार्च को कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप हरिद्वार में व्यापक रूप में नामांकन किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान मीडिया की भूमिका की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि चुनाव में भी मीडिया का सहयोग हमें मिलता रहेगा । उन्होंने कहा हम चुनाव में जीत को और अधिक प्रबल करने के उद्देश्य से मैदान में उतर रहे हैं। हमारा मकसद किसी को हराना नहीं बल्कि जनता का विश्वास और अधिक पैमाने पर हासिल करना है । लिहाजा पार्टी के सकारात्मक लक्ष्य के सापेक्ष मीडिया से भी राष्ट्र निर्माण में रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा हम करते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व, सरकार में लगातार आपके माध्यम से आए हुए सुझावों को हम अमल में लाते रहे हैं लिहाजा पार्टी के लिए आपकी राय बहुत महत्व रखती है । कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी की मौजूदगी में गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट द्वारा अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशियों को दिया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पत्र में फ्रंट द्वारा स्पष्ट किया गया कि पीएम मोदी की विकास नीति एवं पार्टी की सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों से प्रभावित होकर वह अपना समर्थन दे रहे हैं । प्रदेश में गोरखा समुदाय से जुड़े लोगों के 4.5 लाख से 5 लाख के करीब मतदाता है। इस दौरान गोरखा फ्रंट के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सूर्य विक्रम शाही, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र गुरांग, संगठन सचिव देवी शाही, टीकू थापा, श्रीमती शुभवंती उपाध्याय, मधुसूदन शर्मा, बीपी शर्मा, श्रीमती सोना शाही प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य आदित्य कोठारी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौसुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, विधायक विनोद चमोली खजान दास दायित्व धारी डॉक्टर देवेंद्र भसीन श्रीमती मधु भट्ट कैलाश पंत सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, कमलेश उनियाल, संजीव वर्मा, मानिक निधि शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हनी पाठक, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, श्रीमती कमलेश रमन, मीडिया संपर्क प्रमुख राजीव तलवार, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक अजीत नेगी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP started state election media center CM Dhami said that Modi government is going to be formed for the third time in the country dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   मौसम विज्ञान […]

Read More