प्रदेश प्रभारी और सीएम की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दाखिल किया राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है1संवाददाता

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा परिसर में पूर्ण होने वाली इस प्रक्रिया के लिए भट्ट ने सभी औपचारिकताओं को पूरा किया। इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपा। इस दौरान मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। 

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि हम अपने केंद्रीय नेतृत्व का और प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं कि सामान्य स्थितियों में जिनका विकास हुआ है ऐसे व्यक्ति को राज्य सभा के लिए मनोनीत किया गया है। ये हमारे लिए गौरव का क्षण है कि सीमांत क्षेत्र चमोली के व्यक्ति को पार्टी ने मौका दिया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी है।पार्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है।लोकसभा चुनाव से पहले महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाए जाने के सियासी मायने हैं। भट्ट ब्राह्मण चेहरा हैं और भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने के फैसले को जातीय समीकरणों में संतुलन साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। जब तक भाजपा नेतृत्व ने राज्यसभा का टिकट तय नहीं किया था, तब संभावना अनिल बलूनी को रिपीट किए जाने की भी मानी जा रही थी। केंद्रीय संगठन में बलूनी लंबे समय से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब उन्हें भी पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट का एक दावेदार माना जा रहा है। सियासी जानकारों का मानना है कि ऐसी अटकलों के बीच महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने अपने कैडर को सम्मान दिए जाने का संदेश देने की कोशिश की है। साथ ही प्रदेश कैबिनेट में प्रतिनिधित्व से वंचित चमोली जिले को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व दिलाकर लंबे समय से चली आ रही कसक को दूर करने का प्रयास किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news BJP state president Mahendra Bhatt BJP state president Mahendra Bhatt filed his nomination for Rajya Sabha elections in the presence of state in-charge and CM dehradun news nomination for Rajya Sabha elections Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी ‘

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। अनुरोध के आधार पर विभाग ने 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश में संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना नए तैनाती […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More