रुद्रपुर। यहां ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटे और मृतक के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 आजादनगर में तोताराम (50) अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे और छह महीने पहले पैर टूटने के बाद कुछ काम नहीं कर रहे थे। उनका अपने बड़े बेटे और युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह इसी विवाद के चलते दीपक ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी और परिवार सहित भाग गया। किरायदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए फोरेंसिक टीम द्वारा भी साक्ष्य एकत्र किए गए। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉 स्वतंत्रता दिवस पर रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास पुलिस के अनुसार 41 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]