किराये के मकान में रह रही महिला का खून से लथपथ शव हुआ बरामद, पुलिस जुटी जांच में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड में किराये के मकान में रह रही महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से रूद्रपुर की रहने वाली महिला आस्था उर्फ अफसाना रामपुर रोड स्थित नीलांचल कालोनी फेस 5 शिवा कालोनी में गंगाराम मौर्य के मकान में पिछले तीन महीने से किराए पर रह रही थी। महिला का पति महीने में एक दो बार ही यहां पर आता था। बुधवार को महिला का शव संदिग्ध हालत में कमरे में पाया गया। मकान स्वामी ने मामले की सूचना टीपी नगर चौकी को दी। सूचना पर टीपी नगर चौकी पुलिस के साथ ही कोतवाल उमेश मलिक भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अफसाना का पति 8 अप्रैल की रात में नशे में चूर होकर आया और उसी रात 4 बजे दोनों बच्चियों को लेकर चला गया था। आस्था उर्फ अफसाना भी दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकली। तब मकान मालिक मौर्य ने आस्था को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था जब वह बुधवार को आस्था से मिलने उसके कमरे की ओर गया तो कमरे में दुर्गंध आ रही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Blood soaked body of a woman living in a rented house recovered Body of woman Haldwani news In rented house police engaged in investigation Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी रंजिश में खूनी खेल : घर पर पथराव-फायरिंग के बाद युवक की गोली मारकर हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम सिद्धा नवदिया में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात करीब 10 बजे हमलावरों ने सतनाम सिंह (35)के घर पर धावा बोलते हुए पथराव व फायरिंग की। आरोप है […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More