दो दिन पहले लापता हुए बच्चे का शव तैरता मिला कल्याण नदी में 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

रुद्रपुर। यहां दो दिन पहले लापता हुए सात साल के बच्चे का शव बुधवार को कल्याण नदी में तैरता मिला। शव काफी सड़ा-गला हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-20 भूत बंगला निवासी मुख्तार रजा अपनी तीन बेटियों और एक बेटे सहित परिवार के साथ रहता है और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बताया जा रहा है कि दो अक्टूबर को बारह बजे के करीब 7 वर्षीय जीरान रजा घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। जब दो घंटे बाद वह घर नहीं लौटा,तो बालक की खोजबीन की गई। मगर कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने एसडीआरएफ को सूचित कर बालक के कल्याणी नदी में डूबने की आशंका जताई। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने खबर दी कि रंपुरा बस्ती स्थित कल्याणी नदी के किनारे एक बालक का सड़ा गला शव पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी पहचान लापता शीरान राज के नाम से हुई। सूचना पर एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी, एसआई विकास कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी भिजवा दिया। रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी केसी आर्या ने बताया कि शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलने पर आगे की कार्रवाई करेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Body of child who went missing two days ago found floating in Kalyan river rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More