संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लैट में मिला नाबालिग किशोरी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पॉश एरिया रेसकॉर्स में एक नाबालिग लड़की का शव मिला है। किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक फ्लैट में मिला है। किशोरी की मौत पर परिजनों में जहां कोहराम मच गया है। वहीं उन्होंने हत्या सहित गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाई जा रही है। मामला सड़क से सदन तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला रेस कोर्स में विधायक आवास के पास स्थित फ्लैट का है। बताया जा रहा है कि मृतक किशोरी एक गरीब परिवार से है और उसकी मां कूड़ा बिनने का काम करती है। वह रेस कोर्स स्थित एक शिक्षिका के फ्लैट में नौकरानी का काम करती थी। गुरुवार सुबह पुलिस को किशोरी के फ्लैट में आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। किशोरी का शव बाथरूम से पाया गया है। मृतक किशोरी के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। मृतका की बहन का आरोप है कि कल दोपहर उसकी बहन डरी सहमी घर आई थी। उसने आरोप लगाया कि वह मालिक की बेटी को स्कूल के लिए तैयार कर रही थी लेकिन वह तैयार नहीं हुई तो मालिक ने उसे बेल्ट से पीटा। कुछ देर बाद उनके फ्लैट का गार्ड उनके घर आया और उसकी बहन को जबरदस्ती खींच कर ले गया। आज सुबह उसके आत्महत्या करने की बात सामने आई है जो कि गलत है, उसकी हत्या हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

मृतका के गुस्साए परिजनों ने रेस कोर्स स्थित सड़क पर जाम लगाकर हंगामा काटा। पुलिस ने बामुश्किल लोगों की भीड़ को हटाकर जाम खोला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को सुसाइड के रूप में ही देख रही है। पुलिस ने फिलहाल मामले में फ्लेट में रहने वाले परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Body of minor girl found in flat under suspicious circumstances dehradun news family members accused of murder Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]

Read More