छात्रसंघ अध्यक्ष पर बोलेरो सवार हमलावरों ने बंदूक तानकर जान से मारने की दी धमकी

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

सितारगंज। नगर के सिसौना महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष पर बोलेरो सवार हमलावरों ने बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी। छात्रसंघ अध्यक्ष ने बमुश्किल भागकर हमलावरों से जान बचाई। छात्रों ने कोतवाली में तीन नामजद समेत आठ के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिसपर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

छात्रसंघ अध्यक्ष पारस भंडारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार दोपहर को वह कॉलेज के मुख्य गेट पर कुछ छात्र, छात्राओं से बातचीत कर रहा था। आरोप है कि तभी बोलेरो में सवार 8 लोग वाहन से बाहर निकले। आरोपितों ने उसके माथे पर बंदूक रख जान से मारने की धमकी दी। तभी हमलावरों के अन्य साथी वाहन से लाठी-डंडे, धारदार हथियार निकालने लगे। जिसे देखकर छात्रसंघ अध्यक्ष ने बमुश्किल जान बचाई। छात्रसंघ अध्यक्ष पारस भंडारी ने आरोप लगाया कि तीन दिन पूर्व उसका कॉलेज के दो युवकों से विवाद हुआ था। दोनों आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद उस पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया है। छात्रसंघ अध्यक्ष पर बंदूक तानने से गुस्साए कॉलेज के छात्र, छात्राओं ने कोतवाली पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल भूपेंद्र सिंह ब्रजवाल ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bolero riding assailants threatened to kill student union president by pointing gun crime news Sitarganj news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More