उत्तराखण्ड से चर्चित बुल्ली बाई एप के दोनों आरोपी स्कूली छात्र

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। चर्चित बुल्ली बाई एप मामले में उत्तराखंड से दो गिरफ्तारी के साथ ही कुल तीन गिरफ्तारियां हुई हैं। एक गिरफ्तारी बगंलुरु और दो उत्तराखंड से हुई हैं। उत्तराखंड से दो गिरफ्तारी होने के बाद मुंबई पुलिस अभी भी राज्य में डेरा डाले हुए है। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस मुंबई पुलिस से जानकारी जुटा रही है। खास बात ये है कि अभी तक गिरफ्तार हुए सभी तीनों आरोपी स्टूडेंट हैं।

मंगलवार को मुंबई की साइबर पुलिस ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक युवती को गिरफ्तार किया। वहीं देर रात कोटद्वार से एक युवक की गिरफ्तारी के साथ ही उत्तराखंड पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद उत्तराखंड एसटीएफ भी सक्रिय होते हुए अपने स्तर से जानकारियां जुटाने में जुट गई।  

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

बताते चलें कि उत्तराखंड से हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी छात्र हैं। रुद्रपुर से गिरफ्तार हुई युवती 12वीं पास है और प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रही थी। तो वहीं कोटद्वार से हिरासत में लिया गया युवक दिल्ली के एक कॉलेज में अध्ययनरत है। उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने बताया कि रुद्रपुर से हिरासत में ली गई युवती का नाम श्वेता सिंह है। कोटद्वार के कोतवाल विजय सिंह ने बताया है कि मुंबई पुलिस की टीम ने मंगलवार रात मयंक रावत को उसके घर से गिरफ्तार किया है। श्वेता ट्विटर पर तीन अकाउंट चला रही थी। फिलहाल एक ही अकाउंट के बारे में जानकारी मिल पाई है। ट्विटर के जरिये उसने समुदाय विशेष की महिलाओं की बोली लगवाई थी। गत वर्ष श्वेता सिंह के पिता की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। माता की मौत 2011 में हो गई थी। उसकी दो बहनें और एक भाई है। सभी पढ़ाई कर रहे हैं। उसके परिवार का खर्च वात्सल्य योजना के तीन हजार रुपये और पिता की कंपनी की ओर से दिए जाने वाले 10 हजार रुपये से चलता है। जांच में सामने आया है कि श्वेता नेपाली युवक के संपर्क में थी। उसने अपना ट्विटर हैंडल (अकाउंट) का नाम बदला था। उसने एक जनवरी को बुल्ली एप के जरिये महिलाओं की बोली लगवाई थी।वहीं कोटद्वार निवासी मयंक रावत दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में बीएससी का छात्र है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने अपने ट्विटर अकाउंट से बुल्ली एप से संबंधित पोस्ट किया था। देर रात गिरफ्तारी के बाद बुधवार को मयंक का मेडिकल करवाया गया। स्थानीय कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड के बाद मुंबई पुलिस मयंक को अपने साथ ले जाएगी। वहीं श्वेता भी मुंबई में है। जहां उससे पूछताछ जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात हुआ बाधित 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More