देहरादून जिले के भूलेख अधिष्ठान में कार्यरत लेखपाल व पटवारी संवर्ग के बंपर तबादले  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने राजस्व विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित तबादलों को अंजाम देते हुए भूलेख अधिष्ठान में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षकों (लेखपाल व पटवारी संवर्ग) के बंपर तबादले कर दिए हैं। राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 22 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिनमें 18 लेखपाल और 4 पटवारी शामिल हैं।

जारी आदेश के तहत राजस्व उप निरीक्षक (लेखपाल संवर्ग) के विनोद कुमार को विकासनगर से ऋषिकेश, अरूण कुमार को विकासनगर से ऋषिकेश, मानव चन्द मुण्डेफी को विकासनगर से डोईवाला, मन्जू चौहान को विकासनगर से देहरादून, जितेन्द्र कुमार को विकासनगर से देहरादून, संजय वर्मा को विकासनगर से देहरादून, कुलदीप गैरोला को देहरादून से ऋषिकेश, सत्यप्रकाश को देहरादून से डोईवाला, कुंवर सिंह को देहरादून से डोईवाला भेजा गया है। जबकि रविकान्त धानिया को देहरादून से डोईवाला, मेजर सिंह चौहान को देहरादून से विकासनगर, रोहित कुमार शाह को देहरादून से विकासनगर, नीरजकांत को डोईवाला से विकासनगर, पंकज शर्मा को डोईवाला से विकासनगर, प्रदीप सिंह को डोईवाला से देहरादून, सुधीर सैनी को ऋषिकेश से विकासनगर, जयपाल सिंह रावत को ऋषिकेश से विकासनगर और रिजवान हसन को ऋषिकेश से देहरादून स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी संवर्ग) के तबादले भी हुए हैं। जिनमें प्रदीप सिंह को कालसी से चकराता, जयकृष्ण को चकराता से कालसी, शिवानी को कालसी से चकराता और कमलेश शर्मा को चकराता से कालसी स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

 

जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्थानान्तरित राजस्व उप निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तहसीलों में योगदान सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही संबंधित उप जिलाधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जिन कर्मचारियों ने किसी एक हल्का या क्षेत्र में तीन वर्षों से अधिक का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है, उनका स्थानान्तरण स्थानीय स्तर पर नियमानुसार किया जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bumper transfers of Lekhpal and Patwari cadre working in the Land Records Establishment of Dehradun district dehradun news Transfer news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून जिले के भूलेख अधिष्ठान में कार्यरत देहरादून न्यूज लेखपाल व पटवारी संवर्ग के बंपर तबादले स्थानांतरण न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More