बस और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। हल्द्वानी के काठगोदाम रोड पर खेड़ा क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। ताज रेस्टोरेंट के सामने एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस युवक के ऊपर चढ़ गई, और शव को कटर की मदद से निकाला गया।इस घटना ने हल्द्वानी में प्राइवेट बसों की मनमानी और परिवहन विभाग की लापरवाही को फिर से उजागर किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकतर प्राइवेट बसें बिना टैक्स चुकाए उत्तराखंड में प्रवेश करती हैं, और परिवहन विभाग की कार्रवाई केवल खानापूर्ति तक सीमित रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

बस चालक सड़कों पर मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं, जिससे काठगोदाम से मंडी गेट तक रोजाना जाम लगता है। शाम के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। नागरिकों ने प्राइवेट बसों की अनियंत्रित गतिविधियों को शहर के लिए नासूर बताया और इस दर्दनाक हादसे को प्रशासन की लापरवाही का परिणाम ठहराया।

 

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से चल रही प्राइवेट बसों पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news uttarakhand news Young man dies in a fierce collision between a bus and a scooty उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज बस और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर युवक की दर्दनाक मौत हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More