ब्यापारियों ने करी हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर का नाम स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के नाम से रखे जाने की मांग 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल और देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ ने आज उत्तराखंड सरकार और नगर निगम हल्द्वानी से मांग करी कि ट्रांसपोर्ट नगर को स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाए। यह मांग उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए की गई है।
 
जनरल बिपिन रावत भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) थे और उन्होंने भारतीय सेना में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था। उनका जन्म 16 मार्च 1958 को पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में हुआ था और उन्होंने अपनी शिक्षा देहरादून के कैम्बरले स्कूल और भारतीय सैन्य अकादमी से प्राप्त की थी।
 
दुर्भाग्य से जनरल बिपिन रावत का निधन 8 दिसंबर 2021 को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुआ था जिसमें वह वीरगति प्राप्त कर गए थे। उनकी मृत्यु ने पूरे देश में शोक की लहर फैला दी थी।
 
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा और महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी  ने कहा, “हमें गर्व है कि जनरल बिपिन रावत हमारे प्रदेश के बेटे थे और उन्होंने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया था। हम सरकार से मांग करते हैं कि हल्द्वानी का ट्रांसपोर्ट नगर उनके नाम से जाना जाए और उनकी याद में एक स्मारक बनाया जाए।”
 
मांग का समर्थन करने वालो में देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, हरजीत सिंह चड्ढा, दया किशन शर्मा, भास्कर मेहता, ललित रौतेला, उमेश चंद्र पांडे, जसपाल सिंह कोहली, आफताब हुसैन, गिरीश मेलकानी, रोहित रौतेला, गोविंद सिंह मेहरा, जगमोहन चीलवाल, बृजेश तिवारी आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Demand to name Haldwani Transport Nagar after the late General Bipin Rawat Haldwani news Traders demanded that Haldwani Transport Nagar be named after the late General Bipin Rawat uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर का नाम स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के नाम से रखने की मांग हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत के प्रथम सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के कनक चौक स्थित पार्क में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व. जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।   मुख्यमंत्री ने जनरल रावत के अदम्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

तीनपानी बाईपास से मंडी तक करीब 320 अतिक्रमणों पर जिला प्रशासन का लाल निशान, जल्द हटेगा चिह्नित अतिक्रमण 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शहर में नैनीताल रोड चौड़ीकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। तीनपानी बाईपास से मंडी तक करीब 320 अतिक्रमणों पर जिला प्रशासन ने लाल निशान लगा दिए हैं। 10 किलोमीटर सड़क को 24 मीटर तक चौड़ा किया जाना है।अतिक्रमण पूरी तरह हटतेही निर्माण कार्य शुरू होगा, जिसके […]

Read More
उत्तराखण्ड

बंद कमरे में मृत मिलें राज मिस्त्री का कार्य करने वाले दो सगे भाइयों सहित तीन लोग   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। देहरादून के त्यूणी तहसील क्षेत्र के भूठ गांव में राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में डिरनाड गांव निवासी प्रकाश, संजय और पट्यूड गांव निवासी संदीप मृत अवस्था में मिले। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे के खिड़की और दरवाजे भीतर से बंद थे। […]

Read More