हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल और देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ ने आज उत्तराखंड सरकार और नगर निगम हल्द्वानी से मांग करी कि ट्रांसपोर्ट नगर को स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाए। यह मांग उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए की गई है।
जनरल बिपिन रावत भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) थे और उन्होंने भारतीय सेना में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था। उनका जन्म 16 मार्च 1958 को पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में हुआ था और उन्होंने अपनी शिक्षा देहरादून के कैम्बरले स्कूल और भारतीय सैन्य अकादमी से प्राप्त की थी।
दुर्भाग्य से जनरल बिपिन रावत का निधन 8 दिसंबर 2021 को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुआ था जिसमें वह वीरगति प्राप्त कर गए थे। उनकी मृत्यु ने पूरे देश में शोक की लहर फैला दी थी।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा और महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी ने कहा, “हमें गर्व है कि जनरल बिपिन रावत हमारे प्रदेश के बेटे थे और उन्होंने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया था। हम सरकार से मांग करते हैं कि हल्द्वानी का ट्रांसपोर्ट नगर उनके नाम से जाना जाए और उनकी याद में एक स्मारक बनाया जाए।”
मांग का समर्थन करने वालो में देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, हरजीत सिंह चड्ढा, दया किशन शर्मा, भास्कर मेहता, ललित रौतेला, उमेश चंद्र पांडे, जसपाल सिंह कोहली, आफताब हुसैन, गिरीश मेलकानी, रोहित रौतेला, गोविंद सिंह मेहरा, जगमोहन चीलवाल, बृजेश तिवारी आदि शामिल रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]