बाजपुर में मेडिकल स्टोर से पुलिस ने नशे का बड़ा जखीरा किया बरामद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बाजपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ़्री उत्तराखंड”  संकल्प को धरातल पर उतारने के प्रयासों के बीच कुमाऊँ पुलिस ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF कुमाऊँ, औषधि नियंत्रक विभाग और कोतवाली बाजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे के अवैध कारोबार का पर्दाफाश करते हुए बाजपुर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयाँ बरामद की हैं। यह बरामदगी एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

संयुक्त टीम ने देर रात सुल्तानपुर पट्टी स्थित होली चौक पर मोमीन मेडिकल स्टोर में छापा मारा। दुकानदार काशिम अली द्वारा नशीली दवाओं की सप्लाई की पुख्ता सूचना मिलने पर दुकान की तलाशी ली गई, जिसमें काउंटर से ही SPAS PROXYMIN PLUS कैप्सूल बरामद हुए। कोई बिल या लाइसेंस प्रस्तुत न कर पाने पर उसने स्वीकार किया कि वह अवैध दवाओं का स्टॉक घर में छिपाकर रखता है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

सूचना के बाद टीम तुरंत आरोपी के आदर्श नगर स्थित घर पहुँची। दबिश के दौरान उसका पुत्र मौ० उवेश दो सूटकेस लेकर छत की ओर भागने की कोशिश करते ही पकड़ लिया गया। उसके बाद घर के बंद कमरे, अलमारी और बेड से भारी मात्रा में नशीली दवाएँ जब्त की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

बरामदगी में कुल 23,896 कैप्सूल और 2,400 टैबलेट शामिल हैं। इनमें SPAS PROXYMIN PLUS के 11,056, PROXIMO SPAS के 2,640 और PATMOL-SPAS के 10,200 कैप्सूल पाए गए। संयुक्त टीम की इस सफल कार्रवाई से बाजपुर में नशे के अवैध नेटवर्क को करारा झटका लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bajpur news Banned drugs recovered from a medical store in Bajpur crime news Huge cache of drugs recovered from a medical store Police recovered a huge cache of drugs from a medical store in Bajpur udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज बाजपुर के मेडिकल स्टोर से नशे की प्रतिबंधित दवाइयाँ बरामद बाजपुर न्यूज मेडिकल स्टोर से नशे का बड़ा जखीरा बरामद

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More