एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की कुशल मॉनिटरिंग में सफलता पूर्वक चला बड़ा ऑपरेशन
रामनगर। रविवार (आज) सुबह तड़के, रामनगर के पुछड़ी क्षेत्र में रिज़र्व फॉरेस्ट भूमि पर बसे अवैध अतिक्रमण पर बड़ा ऑपरेशन चलाया। कोसी नदी किनारे फैले अतिक्रमण को भारी पुलिस बल और JCB मशीनों की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया।
NGT के निर्देशों के तहत पिछले कई महीनों से तैयार चल रही इस कार्रवाई को कड़ाई से अंजाम दिया गया। सभी अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। आज सुबह पुलिस, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर अवैध निर्माणों को ढहा दिया।
क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुछड़ी क्षेत्र में अभी भी पुलिस बल तैनात है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी गईं है –
⚠️ किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट
⚠️ सरकारी कार्यवाही पर अनर्गल टिप्पणी
⚠️ या मौके पर विरोध/धरने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी।
सरकार की प्रतिबद्दता
उत्तराखंड सरकार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डेमोग्राफी चेंज पर प्रभावी और निर्णायक कार्यवाही जारी रहेगी।
इस दौरान एक्शन के मोड में रहे एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा पूरे अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं करने के साथ ही स्पष्ट संदेश दिया कि “सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।”
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]