रामनगर। यहां उमेदपुर गांव में एक 78 वर्षीय बुज़ुर्ग रक्सपाल सिंह पूरेवाल ने कथित तौर पर अपने ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा – तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार मृतक रक्सपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ उमेदपुर में रहते थे। उनके दो बेटे हैं जो विदेश में रहते हैं। एक कनाडा और दूसरा अमेरिका में। घर की देखरेख और देखभाल के लिए एक युवक उनके यहां काम करता था।
पुलिस द्वारा शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]