हुज़्ज़त इस कदर बड़ी कि तेजाब को गले लगाना पड़ा…

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता माना जाता है, लेकिन इसमें प्यार के साथ-साथ तकरार भी होती है। लेकिन यहां तो तकरार इस कदर बड़ गईं कि पति ने पत्नी से झगड़े के बाद तेजाब पीकर आत्महत्या की कोशिश कर ली।

उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

जानकारी के अनुसार सरताज नाम का एक युवक अपने परिजनों के साथ चंडीगढ़ से कलियर में जियारत के लिए आया था जियारत के बाद वह ट्रेन से अपने घर वापसी के लिए रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और स्टेशन पर उनकी ट्रेन करीब 12:40 बजे की थी।बताया गया है कि स्टेशन पर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

वह स्टेशन से बाहर आ गया। ट्रेन आने वाली थी तो परिजन उसकी तलाश में बाहर आए लेकिन काफी तलाश के बाद युवक नहीं मिला और उनकी ट्रेन भी छूट गई। लेकिन करीब दो घंटे बाद युवक स्टेशन के समीप ही मिल गया। परिजनों को उसके द्वारा बताया गया है कि उसने टॉयलेट साफ करने वाले तेजाब को पी लिया है। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ई रिक्शा के माध्यम से सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर मिलने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: after a fight with his wife crime news Roorkee News The argument became so intense that he had to embrace acid... Uttarakhand News the husband attempted suicide by drinking acid उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पत्नी से झगड़े में पति ने तेजाब पीकर करी आत्महत्या की कोशिश रुड़की न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More